Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराAgra: कारगार मंत्री के बेटे की हुई शादी की रस्में पूरी, बेटे...

Agra: कारगार मंत्री के बेटे की हुई शादी की रस्में पूरी, बेटे की तबीयत खराब होने के चलते 2 दिसंबर को टल गई थी शादी

- Advertisement -

Agra

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे की शादी बीमारी के चलते टाल दी गई थी। उन्होंने कहा था कि बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। बेटे की तबीयत में सुधार होने के बाद मंत्री ने बेटे की शादी कर दी है। शादी समारोह बहुत ही सादा था

पहले 2 दिसंबर को होनी थी शादी
आगरा के खंदौली क्षेत्र के खेड़ा हाजीपुर के रहने वाले धर्मवीर प्रजापति यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। दो दिसंबर को उनके तीसरे नंबर के बेटे दिलीप की शादी जहांगीर निवासी जयराम ठेकेदार की बेटी ज्योति से होनी थी। शादी का आयोजन खंदौली में माया देवी वाटिका में आयोजित किया गया था।

लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी भी कर ली थी। रात 8 बजे बैंड-बाजा पहुंच गया था। लेकिन, देर रात तक बारात नहीं पहुंची थी। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर बारात का इंतजार करती रही थी। देर रात को दूल्हे की तबीयत खराब होने की सूचना आई थी, इसके बाद शादी नहीं हो सकी थी। दूल्हे को डेंगू होने की बात कही गई थी। उसे नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

8 दिसंबर को कराई गई शादी
बेटे की शादी न होने के बाद मंत्री ने कहा था कि बेटे के ठीक होने पर शादी होगी। इसके बाद आठ दिसंबर को मंत्री ने अपने बेटे की शादी ज्योति के साथ में करवा दी है। मंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया पर बेटे की शादी का वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने लिखा है कि बेटे की तबीयत में सुधार आते ही उसकी शादी संपन्न कराया जा रहा है। इससे पहले धर्मवीर प्रजापति ने बेटे की तबीयत खराब होने पर कहा था कि “लड़की के पिता हमारे साथ हॉस्पिटल में हैं। न उनकी तरफ से कोई बात है, न हमारी तरफ से कोई बात है। सबको पता है। भगवान का धन्यवाद, बेटा नॉर्मल हो रहा है।

धर्मवीर प्रजापति ने कहा, “कुछ लोग मेरे राजनीतिक, सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि परिवार सभी का होता है। ऐसी गंभीर स्थिति में राजनीति नहीं करनी चाहिए। रात से ही बेटी और उनके पिता हमारे साथ हैं। कुछ लोग कहते हैं कि ये दहेज के लिए है। मैंने तो कुछ मांगा नहीं।” लड़की के पिता जयराम ने बताया, “मंत्री की तरफ से दहेज में उनसे कोई मांग नहीं की गई है। जो भी कर रहे हैं हम अपनी मर्जी से कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ेंडिंपल ने तोड़े 2 रिकॉर्ड, शिवपाल बोले- नेताजी का जलवा कायम है, समाधि पर चढ़ाए फूल

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular