Weather Update: आज यानी रविवार को प्रदेश में धूप खिली रहनें की संभावना है। वही कल शनिवार को भी प्रदेश का मौंसम साफ बना रहा, जिससे कल दिन में गर्मी का एहसास हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहे। हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, उधमसिंहनगर मैदानी जनपदों में धूप खिली रही। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादलों के कारण सुबह के समय ठंड महसूस की गई।
आज धूप खिलें रहने की संभावना
मौसम विज्ञान मुताबिक आज प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मौसम बदलने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। तो वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बदल सकता है मौसम
मौसम विज्ञान अनुसार रविवार को उत्तराखंड का मौसम साफ रहने की संभावना है। वही आज कही-कही पहाड़ी जनपदों में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी।
ये भी पढ़ें:- Road Accident: पहाड़ से खाई में गिरी कार, दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल