Friday, July 5, 2024
HomeToday WeatherToday Uttarakhand Weather: चुभती-जलती गर्मी से राहत कब? जानें कैसा रहेगा आज...

Today Uttarakhand Weather: चुभती-जलती गर्मी से राहत कब? जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

- Advertisement -

Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज का मौसम गर्म रहनें की संभावना है। लू की थपेड़े बेहाल कर रही है। हालांकि, आज पर्वतीय क्षेत्रों में थोड़े बादलों के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारीश हो सकती है।

दोपहर में लू से लोग बेहाल

देहरादून  समेत अधिक्तर क्षेत्रों में प्रदेश में दोपहर के समय चल रही लू से लोग बेहाल है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसी के साथ पहाड़ों में भी तपिश बढ़ गई है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

साल में सबसे अधिक गर्मी

अप्रैल के पहले पखवाड़े में दून का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 7 साल में अप्रैल में पहले 15 दिन में पारा कभी 36.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। साल 2016 में ही दून में अप्रैल के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में इस बार आने वाले दिनों में पारे के नए कीर्तिमान स्थापित करने की आशंका है।

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular