होम / Aaj Ka Rashifal: आज इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें 22 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें 22 फरवरी का राशिफल

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Rashifal : गुरुवार को गुरु पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस योग से मेष और सिंह राशि के लोगों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही आर्थिक लाभ और आय में वृद्धि का भी अच्छा संकेत है। आज के राशिफल में जानिए धन के मामले में कैसा रहेगा गुरुवार…

22 फरवरी का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष: भाग्य मेष राशि वालों के पक्ष में है और आज आपको करियर और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। आपको विशेष सम्मान मिलेगा और आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। भौतिक विकास की संभावना अच्छी है और शाम को कहीं से रुके हुए धन के आगमन की सूचना मिलने से आप खुशी महसूस करेंगे।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आपका मन किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का होगा। कानूनी विवादों में सफलता और स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में आप पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। आपको एक के बाद एक अच्छी ख़बरें सुनने को मिल सकती हैं।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत रचनात्मक है और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आज आपको आराम करने में मदद मिलेगी। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को किसी नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद रचनात्मक है, आप जो भी काम लगन से करेंगे, उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कला कौशल में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-  Russian Crude Oil : भारत ने रूसी तेल से बचाई यूरोप की इकोनॉमी, आयात पर लगा था प्रतिबंध- रिपोर्ट

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और आज आपकी धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। लोगों के बहकावे में न आएं, खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने काम में पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे। धर्मार्थ कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।

कन्या: कन्या राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। सक्रियता पर आपका पूरा जोर रहेगा, लेकिन आपको अनुशासन से काम लेना होगा और परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपको एक साथ कई स्रोतों से आय प्राप्त होती नजर आ रही है।

तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको अपने किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है। स्थिरता की भावना मजबूत होगी और मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपके बच्चे आपसे किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं, जिसे आप पूरा करेंगे। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

ये भी पढ़ें- Indus App Store: खत्म हो जाएगा Google-Apple का दबदबा, PhonePe ने लॉन्च किया नया App Store

धनु: धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। आपके घर पर किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप निजी मामलों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करना होगा।

मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी हो सकता है।पार्टनरशिप में काम करने से आपको फायदा होगा। कोई भूमि-भवन खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।

कुंभ: कर्ज के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य दिखाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी। आपको किसी के बहकावे या प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी आय और व्यय का एक बजट बनाएं।

मीन: आप के मित्रों से संबंध बेहतर होंगे। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। दिखावे के चक्कर में न पड़ें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox