Agra News: अखिलेश यादव ने किया ट्विट, तो योगी सरकार आई एक्शन में, अधिकारियों को दिए ये आदेश, जानें पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज़), Agra News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों जमकर बारिश बरस रही है। जहां पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात का सिलसिला लगातार जारी है। तो वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। लेकिन लगातार बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही शहर के कई रोड जल मग्न हो चुके हैं। जिसको लेकर हाल ही में आगरा की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें एक बस पानी के बीचों-बीच से गुजर रही थी। इसके बाद मामले में विपक्ष ने इस पर चुटकी लेते हुए सरकार को घेरने का काम का शुरु कर दिया।

अखिलेश यादव लिखते हैं….

बता दें कि आगरा में जल भराव के कारण स्ट्रैची पुल के नीचे 6 घंटे के जल भराव के कारण एक बस ट्रैक्टर डूबे हुए थे। जिसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें देखा जा सकता है कि आगरा की रोड जलमग्न है और उसमें बस ट्रैक्टर डूबे हुए हैं। इसको लेकर अखिलेश यादव लिखते हैं कि “देश की पर्यटन राजधानी आगरा में भाजपाई विकास की कश्तियाँ तैर रही हैं… तैरिए की आप आगरा में हैं।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार जमकर वायरल होने लगा। वहीं यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा। जिसके बाद मामले में अधिकारियों को तलब किया गया।

मुख्यमंत्री तक जल भराव कि यह शिकायत पहुंची

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जल भराव कि यह शिकायत जैसे ही पहुंची तो इस पर तुरंत एक्शन लिया गया। मामले में निगम के तीन अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। तो वहीं नगर आयुक्त ने अपने दो अधिकारी विजय कुमार और चंद्रशेखर को चेतावनी जारी करते हुए आदेश दिए। अमित और राजवीर सिंह को प्रतिकूल प्रवेश जारी की गई। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत इस पर एक्शन लिया गया।

Also Read: Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख बोले- घर-घर पहुंचे विचारधारा और गांव-बस्ती में हों प्रचारक, लोगों में हिंदुत्व की अलख जगाई जाए

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago