होम / Akanskha Dubey Case: आरोपी संजय सिंह को मिली जमानत, 12 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी

Akanskha Dubey Case: आरोपी संजय सिंह को मिली जमानत, 12 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी

• LAST UPDATED : June 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Akanskha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह और संजय सिंह वाराणसी जेल में बंद है। वहीं जमानत प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने आज संजय सिंह की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली। संजय सिंह सोमवार को जेल से बाहर आएंगे। हालांकि मुख्यआरोपी समर सिंह अभी जेल में ही रहेंगे। जानकारी हो कि संजय सिंह की गिरफ्तारी 12 अप्रैल को वाराणसी के रिंग रोड से हुई थी। मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह की गिरफ्तरी 6 अप्रैल को गाजियाबाद से हुई थी।

समर सिंह पर लगे आरोप

भेजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही उनकी बेटी को आत्महत्या करने पर विवश किया था। ममाला दर्ज कराते हुए मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह उनकी बेटी को परेशान किया करता था। अभिनेत्री के पैसों को वो रखा करता था। वहीं उन्होंने कुछ दिनों पूर्व प्रशासन पर इस बात का भी आरोप लगाया कि वो इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

25 मार्च को आकांक्षा ने की आत्महत्या

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च की रात भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली थी।उन्होंने वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मौत को गले लगा लिया था। इस खबर के बाहर आने के बाद फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल था कि उन्होंने ये तदम उठाया है। वहीं इस मामले में जांच आगे बढ़ रही है। समर सिंह वाराणसी जेल में बंद है।

Also Read:

Varanasi News: सीएम योगी ने G20 के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox