टॉप न्यूज़

Aligarh News: अब वक्त आ गया है, बहुत जल्द AMU से जिन्ना की तस्वीर भी हटेगी- बीजेपी सांसद

India News (इंडिया न्यूज़), Aligarh News: अलीगढ़ से बीजेपी के सांसद सतीश गौतम का चुनाव नजदीक आते ही बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अब वक्त आ गया है बहुत जल्द AMU से जिन्ना की तस्वीर भी हटेगी। लगातार बदलाव होता जा रहा है। एएमयू के एक स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप हो गया है, प्रयास चल रहा है, प्रयास मन से करेंगे तो तस्वीर भी हटेगी, नेहरू जी की सरकार में करोड़ों बहनों के साथ हुआ था अत्याचार, चिन्ना जैसी मानसिकता के लोगों को परमानेंट कफन कर दिया जाएगा।

हाथों में तिरंगा और स्लोगन लिखी तख्ती लेकर मौन जुलूस

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज भाजपा सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और स्लोगन लिखी तख्ती लेकर मौन जुलूस निकाला। यह मौन जुलूस शहर के अलग-अलग स्थान से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नेहरू जी के टाइम में कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तरह से देश का बंटवारा हुआ, उसका चिन्ह जिन्ना के रूप में हमारे अलीगढ़ में भी है जो अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में उनकी तस्वीर लगी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मौन जुलूस के रूप में एक संकेत

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारे जिला अलीगढ़ में आज मौन जुलूस के रूप में लोगों ने भाग लिया। कम से कम लाखों लोगों को बेघर कर देना, कम से कम करोड़ों बहनों के साथ अत्याचार करना, खून खराबा करना, देश के टुकड़े करना। यह नेहरू जी की सरकार में जब नेहरू जी प्रधानमंत्री थे और जब विभाजन हुआ था एक तरफ जिन्ना थे जिन्ना ने इतना दुष्टाचार किया, हमारे हिंदू भाइयों का कत्ल, ट्रेन में देखो, रेलवे स्टेशन पर देखो, दुष्टाचार का अंत था।

ऐसा जीवन में कभी हुआ नहीं। आज इस जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी के यूनियन हाल में क्लोज करके रखी हुई है। ऐसे दरिंदे इंसान का जिन्ना नामक लोगों का कतई बहिष्कार करते हैं और जो कांग्रेस के द्वारा रहते हुए नेहरू जी के रहते हुए जो हिंदुओं पर अत्याचार हुए, आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मौन जुलूस के रूप में एक संकेत देने का काम किया।

स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप के नाम से

देखिए धीरे-धीरे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी का रूप चेंज होता जा रहा है कभी आपने सोचा था कि यूनिवर्सिटी के किसी कैंपस का नाम राजा महेंद्र प्रताप के नाम से था, आज सिटी के स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप के नाम से है अगर इंसान किसी कार्य में लगा रहे वह कार्य पूरा होता है। यह कार्य पूरा होगा यहां अब्दुल कलाम जी की जो हमारे राष्ट्रपति रहे उनकी प्रतिमा लगेंगी। जिन्ना जैसे मानसिकता के लोगों को परमानेंट दफन कर दिया जाएगा यहां से, यह जाएगी सौ फीसदी, मैंने क्या कहा प्रयास कीजिए, जब प्रयास करेंगे मन से करेंगे एक अच्छी दृष्टि से विजन लेकर वह कार्य अवश्य पूरा होगा।

Also Read: Money Plant: आप भी अपने घर में मनी प्लांट को उगाने की कोशिश करके हार गए हैं, तो ये ट्रिक आपके लिए

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago