होम / Almora News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस में आक्रोश, सड़कों पर उतर कर करेगी प्रदर्शन

Almora News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस में आक्रोश, सड़कों पर उतर कर करेगी प्रदर्शन

• LAST UPDATED : March 31, 2023

इंडिया न्यूज: (Outrage in Congress over the cancellation) राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कांग्रेस अब प्रदेश के हर विधानसभा से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी और अगले एक महीने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम तय करेगी।

खबर में खास:-

  • राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस में जबरदस्त आक्रोश
  • एक महीने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम तय
  • मानहानि मामले में 2 साल की जेल अधिकतम सजा

राहुल गांधी के भाषणों को मिटाने की बात कही

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद अब कांग्रेस मुखर हो गयी है। बता दें, असज अल्मोड़ा में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधानसभा से काँग्रेस के विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सामूहिक प्रेसवार्ता की गई।जिसमें उन्होंने अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी के भाषणों को मिटाने की बात कही।

एक महीने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम तय

उन्होंने कहा कि जिस अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदयस्ता , और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खड़के के भाषणों को मिटाया गया है। उसको लेकर कांग्रेस अब प्रदेश के हर विधानसभा से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी और अगले एक महीने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम तय किये गए हैं। जो अब सड़क पर उतर कर करेगी।

पूरा मामला..

बता देंं, मामला साल 2019 से जुड़ा है। जब ‘मोदी सरनेम’ को लेकर राहुल गांधी ने एक टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने नीरव मोदी, ललित मोदी और अन्य का नाम लेते हुए कहा था, “कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?” जिसके बाद से इस मामले ने तूर पकड़ लिया था। जिसके बाद सूरत पश्चिम के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि इन्होंने हमारे पूरे समाज को चोर कहा है जिससे हमारे समाज की मानहानि है। इसके बाद राहुल गांधी केस की सुनवाई में तीन बार कोर्ट में पेश भी हुए थे। वहीं, अक्टूबर 2021 में आखिरी पेशी के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष भी बताया था।

मानहानि मामले में 2 साल की जेल अधिकतम सजा

जिसके बाद इस मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। सूरत कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। जैसे ही उन्हें 2 साल की सजा सुनाई उसके कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी। बताते चलें की मानहानि मामले में 2 साल की जेल अधिकतम सजा है। यानी की मानहानि मामले इससे ज्यादा सजा नहीं दी जा सकती है।

Also Read: Mussoorie News: मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में आई गिरावट, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox