होम / Almora News: अल्मोड़ा में महिला होलिकोत्सव का आगाज, पहाड़ी संस्कृति बचाने की मुहिम

Almora News: अल्मोड़ा में महिला होलिकोत्सव का आगाज, पहाड़ी संस्कृति बचाने की मुहिम

• LAST UPDATED : February 25, 2023

इंडिया न्यूज: (Women’s Holikotsav begins in Almora) अलमोड़ा में महिला कल्याण संस्था द्वारा होली का आयोजन किया गया। जिसमें अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत सहित अनेक जगहों से 11 टोलियों के द्वारा होली की प्रस्तुति दी गयी। आयोजक रीता दुर्गापाल ने बताया इसका उद्देश्य अपनी संस्क्रति को बढ़ावा देने के साथ उसका प्रचार करने भी है।

खबर में खास:-

  • अलमोड़ा में महिला कल्याण संस्था द्वारा होली का आयोजन

  • कुमाऊं के अनेक जनपदों से होली की प्रस्तुति दी गयी

  • पिछले 33 वर्षों से इस आयोजन को किया जा रहा

अलमोड़ा में त्योहारों को उत्साह के साथ मनाया जाता

ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा का अपना एक इतिहास हैं। यहाँ हर त्योहारों को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पुरुष हो या महिला सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदरी करते हैं। ऐसा ही त्यौहार हैं होली का। वैसे तो होली पूरे भारत मे मनाई जाती है, पर जो अलग अंदाज है वो है अलमोड़ा। इसमें भी विशेष कर कि महिला। पिछले कई वर्षों से महिला कल्याण संस्था द्वारा होली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुमाऊं के अनेक जनपदों से महिला होलियारों द्वारा अल्मोड़ा नंदादेवी में आयोजन किया जाता हैं।

अल्मोड़ा का हमेशा से एक अपना इतिहास रहा

इस बार भी अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत सहित अनेक जगहों से 11 टोलियों द्वारा होली की प्रस्तुति दी गयी। वहीं आयोजक रीता दुर्गापाल ने बताया कि पिछले 33 वर्षों से इस आयोजन को किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य वर्तमान में अपनी संस्क्रति को बढ़ावा देना और साथ ही उसका प्रचार करना है। वहीँ सामाजिक कार्यकर्ता तिर्लोचन जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा का एक अपना इतिहास है। जहाँ पर हर त्यौहार को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। और आज महिलाओं द्वारा जिस प्रकार होली का आयोजन किया गया है। वो एक जीतता जागता उदाहरण हैं, जो की सराहनीय हैं।

Also Read: Laksar News: राह चलते बहन-भाई पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला, पीड़ित पहुंचे कोतवाली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox