होम / Amethi: आरिफ के सारस की लोकेशन आई सामने, अखिलेश ने इस मामले पर किया ट्वीट

Amethi: आरिफ के सारस की लोकेशन आई सामने, अखिलेश ने इस मामले पर किया ट्वीट

• LAST UPDATED : March 23, 2023

Amethi: पूरे देश में सारस और आरिफ की दोस्ती की कहानी चर्चा का विषय है। दरअसल बताया जा रहा है कि आरिफ ने एक सारस की जान बचाई थी। जिसके बाद से सारस आरिफ के साथ ही रहता था। वहीं वो जहां जाते उनके साथ जाता तो उनके साथ ही खाना पीना खाता। इस दोस्ती की चर्चा देश के कोने तक में फैली थी।

सारस के मिलने पर अखिलेश ने किया ट्वीट

सारस को कल वन विभाग की टीम लेकर गई। टीम ने सारस को समसपुर पक्षी विहार में छोड़ दिया। जिसके बाद खबर सामने आई कि वो वहां से भी गायब है। हालांकि उसकी लोकेशन बाद में मिली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर ट्वीट किया और लिखा किप्र के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गाँव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र की सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती। भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।

सारस के गायब होने पर अखिलेश ने सरकार को घेरा

सुबह जब जानकारी सामने आई कि सारस गायब हो गया तो इस मामले को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई। सपा प्रमुख ने इस मामले में ट्वीट किया। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि ” उप्र वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!

Also Read: UP News: ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सरकार देगी मुआवजा, ये किसान नहीं उठा पाएंगे लाभ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox