होम / Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी पर मंडल मुख्यालय पौड़ी में गणेश भगवान की निकली शोभायात्रा, देवप्रयाग संगम में होगा मूर्ति विसर्जन

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी पर मंडल मुख्यालय पौड़ी में गणेश भगवान की निकली शोभायात्रा, देवप्रयाग संगम में होगा मूर्ति विसर्जन

• LAST UPDATED : September 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Procession Of Lord Ganesha: मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयोजित गणेश महोत्सव का आज आनंत चतुर्दशी के अवसर पर तीर्थ नगरी देवप्रयाग के संगम स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही संपन्न हो जाएगा। आज शहर के लोअर बाजार स्थित गणेश चौथ हाल से स्वर्ण व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों ने मिलकर रंगलाल उड़ते हुए स्थापित भगवान गजानन की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ गजानन के अगले बरस दोबारा लौटकर आने की कामना करते हुए भक्त भक्ति में शराबोर दिखे।

आयोजक मंडल ने बताया कि भगवान गणेश ज्ञान समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना शहर के लोअर बाजार स्थित गणेश चौथ हाल में की गई थी। बताया कि आज विधिवत पूजा अर्चना और भोग लगाने के बाद गणेश भगवान की मूर्ति की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। बताया कि शोभा यात्रा के बाद तीर्थ नगरी देवप्रयाग संगम स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 

Uttarakhand News: युवाओं के लिए खुशखबरी! यूकेएसएसएससी दोबारा शुरू करेंगे इन 23 पदों पर भर्तियां

Dronagiri Parvat: उत्तराखंड का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती हनुमानजी की पूजा, इस बात को लेकर अंजनिपुत्र से आज भी नाराज है ग्रामीण

Mysterious Roopkund Lake: भारत का एक ऐसी झील जहां के पानी में तैरते है नर कंकाल, जानिए कई रहस्यों से भरी इस झील की कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox