Ayodhya Ram Mandir: रामलला को एक महीने में कितना दान मिला? जानकर चौंक जाएंगे

India News (इंडिया न्यूज़), Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के गर्भगृह में विराजमान हुए एक महीना पूरा हो गया है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण-प्रत‍िष्‍ठा हुई थी। इसके बाद से ही अपने आराध्‍य के दर्शन के ल‍िए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

बता दें कि प्राण-प्रत‍िष्‍ठा के दूसरे दिन 23 जनवरी को करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। आम लोगों के लिए दर्शन शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। इस दौरान भक्त अपने आराध्य को कुछ न कुछ अर्पित कर रहे हैं।

रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने के पहले ही दिन अंबानी परिवार ने 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया था। इसके अलावा कई अन्य अरबपतियों ने भी भारी दान दिया। एक महीने के दौरान भगवान राम के दरबार में कुल 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान जमा हुआ है। यह पैसा नकदी, चेक और ड्राफ्ट के रूप में आया है।

सोना-चांदी का भी दान (Ayodhya Ram Mandir)

इस एक महीने में भक्तों ने राम दरबार में चढ़ावे के तौर पर 25 किलो चांदी और 10 किलो सोना दान किया है। इसके अलावा रत्नों के साथ-साथ अन्य धार्मिक सामग्री भी दान की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राम भक्तों ने यह रकम नकद, चेक और ड्राफ्ट के जरिए रामलला के दरबार में जमा की है। इस गणना में दूसरे देशों से आने वाले राम भक्तों द्वारा किया गया दान शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें:-

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago