होम / ट्रिपल मर्डर से दहला बदायूं, जमीनी विवाद मे दो पक्षों कई राउंड फायरिंग, 3 की मौत चार घायल

ट्रिपल मर्डर से दहला बदायूं, जमीनी विवाद मे दो पक्षों कई राउंड फायरिंग, 3 की मौत चार घायल

• LAST UPDATED : February 22, 2023

डेस्क: बदायूं में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जमीनी विवाद में दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियों ने 3 लोगों की जान लील ली। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना पुरानी जमीनी रंजिश के कारण हुई। पूरा मामला जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र केभक्ता नगला गांव का है। आज दोपहर यहां पर दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष हुआ जिसमे कई राउंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी डा ओपी सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए जानकारी ली।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खूनी संघर्ष में जयप्रकाश पुत्र महिपाल उम्र व18 वर्ष, रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह 30 वर्ष, सतेंद्र पुत्र कल्याण 20 वर्ष की मौत हो गई। वहीं हरिओम व अमरसिंह, महिपाल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

दरअसल पूरा मामला शुरू हुआ खेत में दोनो पक्षों के काम करने के दैरान। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष जब खेत में काम कर रहे थे तभी दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई। कहासुनी होते-होते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष यादव है और प्रधानी के चुनाव के वक्त से ही इन दोनों की आपसी रंजिश थी एक पक्ष वर्तमान प्रधान का है और दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान का है वही चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करा दिया गया है वही मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Budget 2023: बजट को सीएम ने बताया ऐतिहासिक, बोले- समग्र विकास के लिए कर रहे काम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox