होम / Baliya News : सपा नेता राम इकबाल सिंह का नायब तहसीलदार को धमकाने का ऑडियो वायरल, राजनैतिक गलियारों में हड़कम्प

Baliya News : सपा नेता राम इकबाल सिंह का नायब तहसीलदार को धमकाने का ऑडियो वायरल, राजनैतिक गलियारों में हड़कम्प

• LAST UPDATED : September 19, 2023

India News,(इंडिया न्यूज), Baliya News: खबर बलिया से है। जहां पूर्व विधायक और सपा नेता राम इकबाल सिंह का नायब तहसीलदार को धमकाने का ऑडियो वायरल हो रहा है।जमीन के एक विवाद में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह रसड़ा तहसील के नायब तहसीलदार को फोन पर हड़का रहे हैं।ऑडियो क्लिप में नायब तहसीलदार और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के बीच जमकर बहस हो रही है।

दबंग पट्टीदार का जमीन पर अवैध कब्जा (Baliya News) 

मामला रसड़ा तहसील का है। जहां रहने वाली एक महिला की जमीन उसके एक पट्टीदार ने हड़प ली है।आरोप है कि महिला की जमीन को उसके पट्टीदार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया, जिसकी शिकायत भुक्तभोगी महिला ने तहसील प्रशासन से की मामले की जांच रसड़ा तहसील के नायब तहसीलदार कर रहे है।अभिलेखों में महिला का नाम दर्ज है।लेकिन आरोप है कि दबंग पट्टीदार ने जमीन पर अवैध कब्जा कर हड़प लिया है

नायब तहसीलदार और राम इकबाल सिंह में बहस 

इस मामले में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह दबंग की पैरवी कर रहे है।जिस पर नायब तहसीलदार ने आपत्ति जताई तो राम इकबाल सिंह नायब तहसीलदार को फोन पर हड़काने लगे।फोन पर दोनों के बीच जमकर बहस और तू तू मैं मैं हुई।फोन पर हुई इस बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिलहाल इस मामले में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह और नायब तहसीलदार दोनों मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हसन।

Read More :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox