Ballia News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले, ‘बीजेपी के आशीर्वाद से ओपी राजभर को मिली थी संजीवनी’

India News (इंडिया न्यूज), Ballia News: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर आज बलिया के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने महाराज सुहेलदेव सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान बीजेपी के कामों को भी गिनाया। कैबिनेट राजभर ने ओपी राजभर पर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा। अनिल राजभर ने कहा कि 2017 में ओपी राजभर की पार्टी समाप्ति की कगार पर थी। लेकिन बीजेपी से मिलने के बाद राजभर की पार्टी को संजीवनी मिली है।

ओपी राजभर पर साधा निशाना

बलिया पहुंचे कैबिने मंत्री ने ओपी राजभर पर निशाना साधते हुए कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि सुभासपा पार्टी नही राजनीति की दुकान है, जिसका शटर जल्द ही डाउन होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि सुभासपा का पीला झंडा राजभरों के लिए कफ़न है। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर जैसे सिद्धांतविहीन,गैरजिम्मेदार,सड़क छाप के बारे में हम बात करना नही चाहते।ओपी राजभर सिर्फ मीडिया के मनोरंजन का साधन हैं।

ओपी राजभर ने कैबिनेट मंत्री पर साधा था निशाना

उल्लेखनीय है कि आज मऊ पहुंच सुहलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने अनिल राजभर पर तंज कसते हुए उनको लीडर नहीं बल्कि लोडर बता डाला साथ ही कहा कि वो गांधीजी के तीन बंदर में से एक हैं।

Also Read:

Mau News: 2000 की नोटबंदी पर बोले OP Rajbhar, कहा, ‘जब तक बड़ी नोट रहेगी भ्रष्टाचार बढ़ेगा’

Akhilesh Yadav : सूरज के हौसले को अखिलेश का सलाम! दोनों पैर और एक हाथ ना होने के बावजूद पास की UPSC परीक्षा

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago