होम / Barabanki: बाराबंकी में स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज, राज्यमंत्री बोले- 6 साल पहले स्कूलों में थी अवस्थाएं

Barabanki: बाराबंकी में स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज, राज्यमंत्री बोले- 6 साल पहले स्कूलों में थी अवस्थाएं

• LAST UPDATED : April 1, 2023

Barabanki: आज से स्कूल चलो अभियान 2023-24 और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रदेश व्यापी स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया है। इसी के तहत बाराबंकी जनपद में भी राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पुस्तकें भेंट की। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि 6 साल पहले स्कूलों में काफी अव्यवस्था न थी आज मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एक बड़ा परिवर्तन दिख रहा है।

अभियान की हुई शुरुआत

आज बाराबंकी जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी में स्कूल चलो अभियान 2023-24 और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने की। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूलों में 6 साल पहले इतनी अवस्थाएं थी। आज सीएम योगी के नेतृत्व में बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। राज्य मंत्री ने संचारी रोग अभियान को लेकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत हमारे सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हमारी आशा बहुएं हर घर पहुंचकर इस संचारी रोग का रोकथाम करेंगी।

सीएम भी कार्यक्रम में जुड़े

बाराबंकी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किए गए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को ध्यान रखते हुए विगत वर्षों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती हमारी सरकार ने की। ताकि एक अच्छी शिक्षण व्यवस्था दी जा सके। आगे सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बहुत सारा विचार अभी आपने मुख्यमंत्री जी के मुखारविंद से सुना। मैं आज इस अवसर पर शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से यही उम्मीद करता हूं कि इस अभियान को प्रभावी बनाएं।

Also Read: Noida News: स्क्रैप पॉलिसी के अंतर्गत नए वाहनो को खरीदने में मिलेगी भारी छूट, ऐसे उठा सकते हैं स्कीम का फायदा

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox