Basti News: 6 बच्चों की मां ट्रैक्टर चालक संग फरार, कहानी सुन क्षेत्र के लोग भी हैरान

India News (इंडिया न्यूज), Basti News: बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा पर एक ऐसी प्रेम की घटना सामने आई है जिसको सुनने के बाद सभी हैरान है। दरअसल जनपद के एक गांव में एक महिला का प्रेम प्रसंग उसी गांव के ट्रैक्टर चालक के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला के 6 बच्चे भी है। वहीं कस खबर सामने आई कि महिला अपने प्रेमी क साथ फरार हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद से क्षेत्र में माहौल अजीब हो गया है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रेम में कोई इतना भी पागल कैसे हो सकता है। वहीं इस प्रकरण की शिकायत लेकर महिला के ससुर और उसके पति थाने में गए जहां मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

क्या है घटनाक्रम

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के छावनी क्षेत्र के एक गांव से ये मामला सामने आया जाहा पर 6 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर गांव में ही रहने वाले ट्रैक्टर चालक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। थाने में दी गई शिकायत में लिखा गया है कि महिला कुछ दिनों से गांव में ही रहने वाले ट्रैक्टर चालक से बात कर रही थी। जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंद चल रहा था। पति ने बताया कि महिला के पास अक्सर उसका फोन आया करता था।

पति ने आरोप लगाया कि वही ट्रैक्टर चालक महिला को बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। परिजनों का कहना है महिला कल से ही गायब है, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ सभी के घर पर उसे खोजा गया लेकिन वो नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस से महिला को खोजने की गुहार लगाई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जानकारी दें कि इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 6 बच्चों की मां का प्रेमी के साथ फरार हो जाने की खबर को जो भी सुन रहा है, वह चौंक रहा है। लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या महिला ने प्रेमी के साथ फरार होने से पहले एक पल के लिए भी अपने बच्चों का नहीं सोचा। अब देखना ये होगा कि महिला और प्रेमी कब तक पुलिस के हत्थे चढ़ पाते हैं।

Also Read:

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी भी कार्यवाहक सीएम, अखिलेश ने नए डीजीपी की नियुक्ति पर सरकार को घेरा

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago