होम / Mayawati Birthday Wishes: BSP प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने भी दी शुभकामनाएं

Mayawati Birthday Wishes: BSP प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने भी दी शुभकामनाएं

• LAST UPDATED : January 15, 2023

Mayawati Birthday Wishes : बीएसपी की मुखिया मायावती का आज दिनाँक 15 जनवरी दिन रविवार को जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती आज 67 साल की हो गयी है।

मायावती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज गायक कैलाश खेर का एक गाना रिलीज होगा। वहीं बीएसपी की मुखिया के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Mayawati Birthday Wishes: अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से दिया बधाई

बीएसपी की मुखिया मायावती के जन्मदिन के अवसर पर सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से मायावती को जन्मदिन की बधाई संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट किया की “सुश्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें। ”

 

आपको बता दे अखिलेश यादव की पार्टी सपा और बसपी पार्टी ने करीब 40 साल तक उत्तर प्रदेश में राज किया है। लेकिन आज बीजेपी पार्टी के सत्ता में आने के बाद सपा पार्टी विपछ में बची है तो वही बसपी उत्तर प्रदेश की सत्ता से ग़ायब होती देख रही है।

also read-https://indianewsup.com/up-politics-back-from-bjp-in-congress/

यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने दी शुभकामनायें

इसके अलावा बसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने भी दी शुभकामनाएं। महाना ने ट्विटर पर ट्वीट किया की, ” बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते है। ”

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox