होम / Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर स्टार के फैंस के बुरी ख़बर,कैरी बर्नांस का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट

Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर स्टार के फैंस के बुरी ख़बर,कैरी बर्नांस का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट

• LAST UPDATED : January 4, 2024

India New(इंडिया न्यूज़) Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस के फैंस के लिए एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। नए साल की शुरुआत ब्लैक पैंथर स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं हुई है। बताते चल चले कि नए साल के दिन कैरी बर्नांस का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी उनकी मां ने दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इस हादसे की जानकारी दी है। एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आने के उनके फैंस परेशान है। कैरी बर्नांस की हालत काफी खराब नजर आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए साल के दिन ही उनका एक्सीडेंट हुआ था। इसे हिंड-एं-रन मामला बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस कैरी बर्नांस को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मालूम चला कि उनके शरीर पर कई सारे फ्रैक्चर आए है। उनके दांत और हड्डियां आधी से ज्यादा टूट गई है। कैरी बर्नांस के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट दी है। एक्ट्रेस की मां पेट्रीसिया ली ने सभी तस्वीरें भी शेयर की है।

पोटों में आप देख सकते है कि एक्ट्रेस कैरी बर्नांस का चेहरा बुरी तरह से घायल हो चुका है। और उनका मुंह पूरा खून से सना हुआ है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बिस्तर पर आराम करती हुई देखी जा सकती है। उनके पूरे हाथ और शरीर पर चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते है।

क्या है एक्सीडेंट का पूरा मामला?

सूत्रों कीू माने तो एक 40 साल का शख्स हिट एंड रन से बचने की कोशिश कर रहा था । फूड स्टैंड से टकराने से पहले कार कई कारों से टकराई। वहीं पर कैरी बर्नांस अपने दोस्त के साथ बात कर रही थी। और घूम रही थी। उसी दौरान कार ने कैरी को जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल कैरी बर्नांस का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही उनके ठीक होने में काफी समय लग सकता है। उनके फैंस उनकी ठीक होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे है।

Read Also: Eclipse 2024: इस साल लगेंगे इतने ग्रहण, जानें भारत में दिखेंगे या नहीं

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox