होम / Chardham Yara: खराब मौसम के बावजूद भी नहीं डगमगाई भक्तों की आस्था, यात्रा में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार

Chardham Yara: खराब मौसम के बावजूद भी नहीं डगमगाई भक्तों की आस्था, यात्रा में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार

• LAST UPDATED : June 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Chardham Yara:उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंचा गया हैं। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके है । वहीं 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके है। केदारनाथ में 7 लाख 13 हजार, बदरीनाथ में 5 लाख 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री में 3 लाख 94 हजार, यमुनोत्री में 3 लाख 64 हजार, हेमकुंड साहिब में 22 हजार 691 यात्री दर्शन कर चुके दर्शन हैं।

केदारनाथ धाम में भक्तों की भीड़ जुटी रही

बता दें, केदारनाथ धाम में भी सुबह से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर भरा रहा।इसके साथ ही जैसे जैसे दिन चढ़ता रहा वैसे वैसे यात्रियों की संख्या बढ़ती गई और लाइन मंदिर मार्ग से होते हुए संगम से लेकर एमआई-26 हेलिपैड तक जा पहुंची। धाम में मौजूद बीकेटसीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुहावने मौसम के बीच पूरे दिनभर केदारपुरी में भक्तों की भीड़ जुटी रही। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।

22 मई को हुई थी यात्रा शुरु

आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरु हुए पूरा एक महीना हो गया है। बता दें, 22 अप्रेल को गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हुई थी। इससे पिछले साल की बात करें तो 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरु हुई थी।इसके साथ ही केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जिसके चलते जगह-जगह पर जाम कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा।

अब तक 40 लाख यात्री कर चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 40 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 20 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 3 जून तक केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 6,91,026 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में 5,60,390 लाख, यमुनोत्री में 3,52,431 लाख, गंगोत्री में 3,85,600 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है। इसके साथ ही मौसम साफ होने की वजह से चारधाम में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। जो की प्रशासन की बढ़ी चुनौती बन सकती है।

पंजीकरण पर 15 जून तक रोक

वहीं इस बार चारधाम यात्रा में मौसम सबसे बड़ी चुनौती बनके सामने आया है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। इससे पहले तीन जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। लेकिन एक बार फिर खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है।

चार दिन के लिए हुए पंजीकरण

दिन                   केदारनाथ              बदरीनाथ
30 मई               22633                22669
31 मई               22681                21462
1 जून                22753                17818
2 जून                22240                19060

ये भी पढ़ें:- Badhani Taal: प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान है बधाणी ताल, खूबसूरती देख कर रह जाएंगे दंग, देख तस्वीरें

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox