होम / Crime: बेटी ने की खुदकुशी तो मायकेवालों ने ससुराल फूंक डाला, जिंदा जले सास-ससुर

Crime: बेटी ने की खुदकुशी तो मायकेवालों ने ससुराल फूंक डाला, जिंदा जले सास-ससुर

• LAST UPDATED : March 19, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़), Crime : आज के समय में दुनिया में रिश्ते बदनाम है। किसी भी रिश्तों पर किसी का भरोसा नहीं है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है। जहाँ घर में बहू ने खुदकुशी कर ली जिसके बाद मायके वालो को गुस्सा आ गया।

जिसके बाद उन्होंने लड़की के ससुराल में आग लगा दी और तीन मंजिल इमारत को जला डाला। इस हादसे में उसके सास – ससुर की जल कर मौत हो गई। जिसकी सुचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश प्रयागराज क है। जहाँ बहू के खुदकुशी करने पर भड़के मायके वालों ने ससुरल में आग लगा दी। इस दौरान घर में मौजूद सास – ससुर की जल कर मौत हो गई। मायकेवालों ने बहू के लाश को घर के बहार रख कर हंगामा कर दिया। जिसके बाद आस – पास के इलाके में हड़कंप मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ – उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आग लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और फियरब्रिगेट की टीम भी 3 घंटे बाद पहुंची।

5 लोगों को बचाया

घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पाकर मुट्ठीगंज पुलिस समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को सख्ती से हटाया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घर में बंद 5 लोगों को बचाया। आग बुझने के बाद पुलिस अंदर पहुंची तो वहां दो शव मिले। मृतकों की पहचान लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox