होम / Dehradun News: अवैध मजारों पर चला विभाग का बुलडोजर, CM धामी के आदेश के बाद विभाग सख्त

Dehradun News: अवैध मजारों पर चला विभाग का बुलडोजर, CM धामी के आदेश के बाद विभाग सख्त

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) विकासनगर:“Dehradun News” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर 12 मजारे टिमली रेंज से व 14 मजारे चौहड़पुर रेंज कुल 26 मजारे हटाई जा चुकी है।इन कार्रवाई से साफ है की धामी सरकार उत्तराखंड के आरक्षित वन क्षेत्र को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कर देगी।

सीएम धामी ने हटाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद, प्रदेशभर में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है। विकास नगर की टिमली रेंज में भी बीती रात भारी संख्या में अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया।

बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर हुए अतिक्रमण पर सख्त रुख इख़्तियार करते हुए बीते दिनों इन्हे हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश भर में लगातार अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्यवाही जारी है।

2 दिन पहले 5 मजारों को ध्वस्त किया

बता दें, विकासनगर में भी बड़ी संख्या में अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा रहा है। यहां तीसरी बड़ी कार्रवाई के दौरान 2 दिन पहले 5 मजारों को रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर ध्वस्त किया गया। जिसके बाद कल रात भी 12 अवैध अतिक्रमण को वन विभाग ने ध्वस्त कर डाला। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर अगर अतिक्रमण पाया गया तो उसे चयनित कर ध्वस्त करने की कार्यवाही जारी रहेगी।

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी

मार्च महीने से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक 12 मजारे टिमली रेंज से व 14 मजारे चौहड़पुर रेंज कुल 26 मजारे हटाई जा चुकी है। इन कार्रवाई से साफ है की धामी सरकार उत्तराखंड के आरक्षित वन क्षेत्र को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कर देगी। जिसके चलते अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी रहने के आसार दिख रहे हैं।

Also Read: Kashipur: पूर्व पार्षद हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, चंद पैसों के लेनदेन को लेकर किया था मर्डर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox