होम / Eid-ul-Fitar 2023: देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, ईदगाहों पर अदा की जाएगी नमाज

Eid-ul-Fitar 2023: देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद, ईदगाहों पर अदा की जाएगी नमाज

• LAST UPDATED : April 22, 2023

Eid-ul-Fitar 2023: ईद-उलःफितर का त्यौहार देश भर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देश के विभिन्न ईदगाहों पर आज नमाज अदा की जाएगी। वहीं इसको लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर ईद के अवसर पर नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं ईद के खास मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहें है। ईद का दिन मुस्लिम समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन का इंतजार काफी समय से रहता है। ऐसे में ईद को लेकर उत्साह देखा जा सकता है।

ईद को लेकर विशेष

देश भर में ईद को लेकर हर्षोउल्लास है। वहीं ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से चैन व अमन की दुआ करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाती है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां मौजूद मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

यूपी में कब पढ़ी जाएगी नमाज

यूपी के कई शहरों में अलग-अलग समय में नमाज अदा की जाएगी। वहीं प्रदेश की राजधानी में सुबह 8 बजे के लगभग नमाज अदा की जाएगी। वहीं बलिया में भी 8 बजे ही नमाज अदा की जाएगी। काशी में सुबह 7.30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं सुन्नी समुदाय की ईद की नमाज़ उनका वक़्त इस तरह से है।

  • शाही ईदगाह मे ईद उल फ़ित्र की नमाज़ 8:45
  • शाही जामा मस्जिद मे 9 बजे
  • खानकाह रशिदिया मीरमस्त 8:50
  • मदीना मस्जिद मदरसा हनफिया नवाब युसूफ रोड 8:50
  • सब्जी मंडी मस्जिद 8:30
  • हादी रज़ा मस्जिद पालटेक्निक चौराहा 8:50
  • रहमानिया मस्जिद मंडी नसीब खाँ 8:45
  • पीपल वाली मस्जिद सब्जी मंडी 8:00
  • आलम मस्जिद 7:30.

Also Read: Civil Service Day: पीएम ने लोक सेवा दिवस पर किया संबोधित, बोले- हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox