होम / Etawah: गर्लफ्रेंड की सगाई से, 2 दिन पहले प्रेमी जोड़े ने दी जान… जानें मामला

Etawah: गर्लफ्रेंड की सगाई से, 2 दिन पहले प्रेमी जोड़े ने दी जान… जानें मामला

• LAST UPDATED : June 3, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), Etawah: जहर खाने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की की मंगलवार को सगाई होनी थी। इस खबर से दंपत्ति परेशान हो गए और दोनों ने जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई।

यह है पूरा मामला

यूपी के इटावा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपनी प्रेमिका की शादी से दो दिन पहले एक जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । अपनी प्रेमिका की होने वाली शादी के बारे में सुनकर जोड़े ने एक साथ मरने का फैसला किया। लड़की की सगाई होनी थी दो दिन बाद होने वाली इस खबर से परेशान होकर जोड़े ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: UP News: UP के लोगों को महंगाई का एक और झटका! इस जरूरी चीज के बढ़े दाम

मृतक युवक एक सप्ताह पहले ही दहेज हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। तब से वह अपने ननिहाल में रह रहा था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम कहानी चल रही थी। आत्महत्या के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का क्या कहना है …

परिजनों ने सुचना पर प्रेमी जोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि सरसई नावर निवासी भांजे 25 विश्राम सिंह और सरसई नावर के रहने वाले देवेंद्र कुमार की 18 वर्षीय बेटी नेहा के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की शिकोहाबाद में पहले से ही तय थी। मंगलवार को रुकाई के लिए परिजनों को जाना था, इसकी जानकारी मिलते ही दोनों ने आत्महत्या का मन बना लिया।

दहेज़ आरोपी पूरा परिवार

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवक विश्राम सिंह की भाभी ने फरवरी महीने में फांसी लगाकर जान दे थी। इस पर महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसमें पिता रामराज, मां बबली और पति व देवर को जेल भेजा गया था। मृतक विश्राम 12 दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

ये भी पढ़ें: Lucknow: AC में आ गई चोर को नींद, सुबह पुलिस ने जगाया और…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox