होम / G20 Summit 2023: एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में मंथन, भट्ट बोले- भ्रष्टाचार ने खिलाफ अकेले लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती

G20 Summit 2023: एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में मंथन, भट्ट बोले- भ्रष्टाचार ने खिलाफ अकेले लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती

• LAST UPDATED : May 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), ऋषिकेश “G20 Summit 2023” : G20 की अगली बैठक ऋषिकेश के नरेंद्र नगर में आयोजित की जा रही है। जिसे लेकर पूरे शहर की तस्वीर बदल दी गई है। बता दें, 25 से 27 मई तक नरेंद्र नगर ऋषिकेश में जी-20 की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरी बैठक में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी एक देश की नहीं, यह अंतरराष्ट्रीय समस्या है। भ्रष्टाचार ने कई देशों को तबाह किया है। कोई भी इसके खिलाफ अकेले लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। इसके लिए वैश्विक स्तर पर आपसी सहयोग व एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।

भ्रष्टाचार को समाप्त करने पर खासा ध्यान

बता दें, बृहस्पतिवार को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित वेस्टिन होटल में जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक की गई। जिसमे भ्रष्टाचार पर मंथन शुरू हो गया है। बैठक में 27 मई तक जी-20 समूह के सदस्य देशों के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार को समाप्त करने पर खासा ध्यान देंगे। प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना सौभाग्य का विषय है। पहली बैठक गुरुग्राम में हो चुकी है।इसके साथ ही भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भ्रष्टाचार का मुद्दा जी-20 का एक बड़ा एजेंडा बन रहा है। जी-समूह के सभी सदस्य देश भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए एक हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अकेले लड़ाई नहीं लड़ सकते

उन्होंने कहा ऋषिकेश में कि जा रही जी-20 बैठक में तीन दिनों तक वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों पर गहन मंथन किया जाएगा। इसमें जो महत्वपूर्ण सुझाव आएंगे वे विश्व को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में मार्गदर्शन करेंगे। भ्रष्टाचार की समाप्ति वैश्विक स्तर के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग व एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। कोई भी देश भ्रष्टाचार के विरुद्ध अकेले लड़ाई नहीं लड़ सकता है। इसके लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित प्रयासों की जरूरत है। अर्जेंटीना में वर्ष 2018 में आयोजित जी-20 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के संबंध में ने नौ बिंदुओं पर चर्चा की थी। जिसके बाद भ्रष्टाचार का मुद्दा जी-20 का एजेंडा बन गया है।

आरती के दौरान ऋषिकुमार आकर्षण का केंद्र

इसके साथ ही डेलीगेट्स परमार्थ निकेतन आश्रम में सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए।जहां गंगा की आलौकिक खूबसूरती को देखकर विदेशी मेहमान अभिभूत हो गए और इस दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बता दें, आरती के दौरान आश्रम के ऋषिकुमार आकर्षण का केंद्र रहे।आरती से पहले ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद ध्वनि के साथ डेलीगेट्स का भव्य स्वागत किया। इस दैरान सभी मेहमानों को मोगरा के फूलों की माला और पगड़ी पहनाई गई।कई मेहमानों ने आरती का लाइव प्रसारण भी किया।

इन मंत्रो के साथ आरती का शुभारंभ

गंगा आरती का शुभारंभ शिव स्तुति करपूर गौरमं करुणावतारम…., के साथ हुआ। जिसके बाद विदेशी मेहमानों ने हाथों में रुद्राक्ष का पौधा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रुप फोटो भी क्लिक किया गया, जिसमें भारतीय और पाश्चात्य सभ्यता का समागम दिखा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, साध्वी भगवती सरस्वती आदि शामिल थे।

Also Read: Vande Bharat In Uttarakhand: PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- रेल नेटवर्क से फाटक तक हटा नहीं पाई पुरानी सरकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox