होम / Ghaziabad News: लोनी में दो मंजिला मकान गिरने से युवती की हुई मौत, मलबे में कई लोग दबे…

Ghaziabad News: लोनी में दो मंजिला मकान गिरने से युवती की हुई मौत, मलबे में कई लोग दबे…

• LAST UPDATED : September 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Ghaziabad News: गाजियाबाद की लोनी में औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे में पांच लोग दब गए। 5 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो मंजिला मकान बिना पिलर के बना हुआ था। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जूटे हुए है। अभी इस मामले में किसी के मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

दो मंजिला गिरा मकान

लोनी के रूप नगर इलाके में औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे के अंदर पांच लोग दब गए। पुलिस ने पांचों लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सात को किया गया रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट के बाद मकान गिरा है। घर के अंदर सिलेंडर और पटाखे से  धमाके की आशंका लगाई जा रही हैं। मकान के मलबे में से 7 लोग निकाले गए हैं, जिसमें से 1 लड़की की मौत हो चुकी है, जबकि 1 अन्य युवक की हालत गंभीर है। बाकी लोगों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कहा

वहीं, कुछ दिन पूर्व एक निर्माणाधीन मकान गिर गया था। यहां पर कई मकान जर्जर हालत में हैं। ऐसे में उन मकानों में रह रहे लोगों काे नोटिस जारी किया जा सकता है। उस दौरान निर्माणाधीन मकान गिरने से कई लोगों घायल हुए थे। साथ ही पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मकान का मलबा हटाने का कार्य अभी चल रहा है। ये मकान बिना पिलर के बना था। मकान मिट्टी से बना हुआ था।

Also read: UP Breaking: अज्ञात कारणों के चलते इंडियन बैंक में लगी आग, देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप किया धारण

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में BSP कि रणनीति अपनाएगी BJP, सभी 80 सीटों पर पार्टी कि नज़र तेज

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox