होम / Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े बड़ा हत्याकांड, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने छात्रा को मारी गोली

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े बड़ा हत्याकांड, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने छात्रा को मारी गोली

• LAST UPDATED : May 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवनादर विश्वविद्यालय में एक बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है दिन दहाड़े एक छात्र ने विश्वविद्यालय की ही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस हत्याकांड के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पूरे मामले में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना के पीछे के का क्या कारण है ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

हत्या कांड का वीडियो आया सामने

इस हत्याकांड का वीडिया सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है कि छात्र पहले छात्रा से लड़ता है फिर उसको गोली मार देता है। हालांकि वो वहां से बैग उठाकर चला जाता है। इसके बाद छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में खुद को गोली मार ली। छात्र और छात्रा दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। दोनों बीए सोशलॉजी के छात्र थे। पुलिस ने बताया कि सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढ़ने वाले अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और साथ ही पढ़ने वाली छात्रा दोनों ने डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की। और गले मिले इसके बाद लड़के अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों के मध्य हो सकता है प्रेम प्रसंग

पूरे मामले की जांच पुलिस हर एंगल से कर रही है। अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। पूरे घटना स्थल को येलो टेप से चिन्हित किया गया है। मामले की विधिक जांच की जा रही है। वहीं दोनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग रहा होगा। प्रेम प्रसंग के चलते ही यह हत्या की गई है और लड़के ने भी आत्महत्या की है। हालांकि पूरे मामले की सही जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Also Read:

Gorakhpur News: टॉप टेन में शामिल अपराधी अजीत शाही ने गोरखपुर के कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने इनाम किया था घोषित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox