होम / Haldwani News: बड़ी खबर! श्री अन्य महोत्सव पर हल्द्वानी पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

Haldwani News: बड़ी खबर! श्री अन्य महोत्सव पर हल्द्वानी पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Home Minister Amit Shah Haldwani Visit: हल्द्वानी पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 7 और 8 अक्टूबर को लगने वाले श्री अन्य महोत्सव की तैयारी को लेकर बी इंटर कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल  

उन्होंने कहा कि श्री अन्न महोत्सव उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड की परंपरागत खेती में ही मोटा अनाज होता है। उसी को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। जिससे आगे चलकर यहां के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी इस श्री अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। जिसकी भव्य तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

ALSO READ: Uttarakhand News: हरिद्वार की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 17 लोग घायल, एसएसपी बोले- अनियमितता पाई जाने पर ली जाएगी कार्रवाई 

Champawat News: क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ढोने पर पुलिस ने स्कूल वाहन किया सीज, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox