India-Nepal News: काली नदी पर बना अन्तराष्ट्रीय झूला पुलों का हुआ उद्घाटन, दोनों देशों के लोगों को मिलेगा लाभ

India-Nepal News: (International suspension bridges on Kali river inaugurated) धारचूला के लिपूलेख सडक मार्ग के मल्ल घाट व गर्भाधार नामक स्थान में दोनो देशों को जोड़ने के लिए अन्तराष्ट्रीय झूला पुलों का उद्घाटन किया गय़ा। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया दोनो देशों के व्यापार और रिश्ते मजबूत करने को एक सीढी का काम करेगा।

खबर में खास:-

  • काली नदी पर बना अन्तराष्ट्रीय झूला पुलों का हुआ उद्घाटन

  • जिलाधिकारी रीना जोशी ने इसे रिश्ते मजबूत करने की एक सीढी बताई।

  • पुल से नेपाल की 4 हजार से ज्यादा जनता को लाभ मिलेगा

  • भारत एवं नेपाल के बीच रोटी व बेटी का रिश्ता

 

दोनो देशों को जोड़ने के लिए तैयार झूला पुल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत छेत्र में स्थित धारचूला में आज से भारत नेपाल के अन्तराष्ट्रीय झूला पुलों का उद्घाटन हुआ है। जिलाधिकारी पिथोरगढ रीना जोशी व जिलाधिकारी दार्चुला, नेपाल दीर्घ राज उपाध्यक्ष ने लिपूलेख सडक मार्ग के मल्ल घाट व गर्भाधार नामक स्थान में दोनो देशों को जोड़ने के लिए तैयार झूला पुलों का सयुंक्त उद्धाटन किया। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया की उक्त पुल, दोनो देशों के व्यापार और रिश्ते मजबूत करने को एक सीढी का काम करेगा।

हमारे सम्बन्ध भारत से ओर मजबूत होंगे- नेपाल जिलाधिकारी

बता दें कि नेपाल के द्वारा उक्त पुलों का निर्माण किया गया है। उक्त पुलों कि लागत प्रति पुल 1 करोड नेपाली रुपया है। इन पुलों से अब नेपाल की 4 हजार से ज्यादा जनता को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया की उक्त पुल, दोनो देशों के व्यापार और रिश्ते मजबूत करने को एक सीढी का काम करेगा। वही नेपाल के जिलाधिकारी दिर्घराज उपाध्याय ने सभी लोगों को बधाईयाँ दी और कहा की हमारे सम्बन्ध भारत से ओर मजबूत करने का काम उक्त पुलो के द्वारा किया जायेगा।

दोनों देशों को आर्थिक लाभ मिलेगा

दोनों देशों की आपसी सहमति से बने इस पुल से क्षेत्र को आर्थिक, धार्मिक, सास्कृतिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। बता दें कि भारत एवं नेपाल के बीच रोटी व बेटी का रिश्ता रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र की लंबे समय से जो मांग थी वह आज पूरी हुई। इस पुल के बनने से एक तरफ जहां कारोबार बढ़ेगा वहीं इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे दोनो देश के लोगों को लाभ मिलेगा।

झूला पुल लगभग 140 मीटर लंबा

काली नदी पर बना यह झूला पुल लगभग 140 मीटर लंबा है और इसकी भार क्षमता 42 टन है। इसी प्रकार मलघट्या झूला पुल की लंबाई लगभग 135 मीटर है, आसपास के लगभग 3 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है, झूला पुल बन जाने से भारत और नेपाल के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा, जिससे दोनों देशों के मध्य संबंध ओर अधिक मजबूत होंगे।

Also Read: Pantnagar: जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago