Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एक अक्तूबर से होने जा रहे हैं 18 ट्रेनों के संचालन में बदलाव, यहां देखें सूची

India News (इंडिया न्यूज़), Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे ने शुक्रवार को नई ट्रेन समय सारिणी जारी कर दी है। जिसमें तकरीबन 110 ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को फिर से बंद करने का फैसला लिया गया। वहीं, कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है उनमें से 18 ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती हैं। इनमें से 16 ट्रेनें इज्जतनगर रेल मंडल की हैं। जिसको लेकर नया शेड्यूल 1 अक्टूबर से लागू होगा।

देखें पूरी लिस्ट….

  • 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस अब पांच मिनट पहले दोपहर दो बजे के आसपास इज्जतनगर आएगी। जिसके बाद वह 2:05 बजे वहां से रवाना होगी। साथ ही पंतनगर, किच्छा स्टेशनों पर भी इस ट्रेन के आवागमन का समय बदला गया है।
  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस रात 10:45 बजे के स्थान पर 10:39 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
  • 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस तकरीबन लालकुआं से शाम आठ बजे के स्थान पर 7:55 बजे चलेगी। और 8:15 बजे किच्छा और 8:32 बजे बहेड़ी आएगी।
  • 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन पीलीभीत से करीब सुबह 10:25 के स्थान पर 9:10 बजे चलेगी। वहीं ये ट्रेन अब 12:30 के स्थान पर सुबह 10:50 बजे बरेली सिटी आएगी।
  • 05312 पीलीभीत-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन अब पीलीभीत से रात 9:15 बजे के स्थान पर 9:10 बजे चलेगी।
  • 05329 बरेली-सिटी पीलीभीत स्पेशल ट्रेन सुबह 11:35 के स्थान पर 11:55 बजे के आसपास आया करेगी।
  • 05327 बरेली सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन बरेली से दोपहर 1:50 बजे के स्थान पर 2:25 बजे चलेगी। जिसका अब लालकुआं पहुंचने का समय शाम 4:05 बजे के स्थान पर 4:35 बजे होगा
  • 05339 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन अब बरेली से दोपहर 2:25 बजे के समय स्थान पर तीन बजे चलेगी। शाम 4:10 बजे के स्थान पर 4:45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
  • 05311 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन शाम 6:15 बजे के वक्त पर 6:30 बजे चलेगी।
  • 05385 बरेली सिटी-पीलीभीत स्पेशल ट्रेन रात 8:30 के स्थान पर 9:10 बजे बरेली से चलेगी।
  • 22976 रामनगर-बांद्रा रामनगर स्पेशल ट्रेन से शाम 4:30 के स्थान पर 4:25 बजे चला करेगी। इसके साथ ही अब यह ट्रेन रात 10:25 के स्थान पर 10 बजे बरेली आएगी।
  • 05398 बरेली सिटी-कासगंज स्पेशल ट्रेन अब सुबह 7:55 के स्थान पर 7:30 बजे बरेली से चलेगी। बदायूं 8:48 बजे और कासगंज सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी।
  • 05369 कासगंज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन सुबह 6:15 के स्थान पर 6:05 बजे कासगंज से चला करेगी। यह ट्रेन 12:05 के स्थान पर 11:50 बजे लालकुआं पहुंचा करेगी।
  • 05337 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन अब कासगंज से 10:25 के स्थान पर 11 बजे चला करेगी। इसका बरेली सिटी पहुंचाने का समय दोपहर 1:40 के स्थान पर 2:15 बजे रहेगा।
  • 05397 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल ट्रेन कासगंज से सुबह 9:55 के स्थान पर 9:50 बजे चला करेगी।

सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की नई समयसारिणी एक अक्तूबर से लागू हागी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने 110 ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया गया है। ट्रेनों के परिचालन समय में लगातार सुधार हो रहा है।

Also Read: Gyanvapi Update: ज्ञानवापी पर तहखाना केस ट्रांसफर सहित दो मामले में आज होगी सुनवाई

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago