Kargil Diwas 2023: देवभूमि के सपूतों के बिना अधूरी है कारगिल की वीरगाथा, सीएम धामी ने वीर सपूतों को याद कर कहा…

India News (इंडिया न्यूज़), Kargil Diwas 2023: पूरे देश में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राजधानी देहरादून में बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें, वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवानो ने दिया सर्वोच्च बलिदान दिया था।

हर भारतीय को अपने जवानों की वीरता पर गर्व

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी । जिसको लेकर राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। हमेशा से ही भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से देश का मान बढ़ाया है। इसलिए हर भारतीय को अपने जवानों की वीरता पर गर्व है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, ”आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, मैं हमारे देश के उन बहादुरों को सम्मान देता हूं जिन्होंने भारत की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और इतिहास रचा।”

उत्तराखंड के 75 जवानो ने दिया सर्वोच्च बलिदान

वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने 526 सैनिकों को खोया था।  जबकि 1363 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें उत्तराखंड के 75 जवानो ने दिया सर्वोच्च बलिदान दिया था। वहीं अगर बात पाकिस्तान की करें तो कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना के लगभग चार हजार सैनिक मारे गए थे। जिसके चलते हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Also Read: Uttarakhand Weather: हाईवे पर बार-बार मलबा गिरने से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, इन जिलों में भारी बारिश…

 

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago