Kedarnath Yatra 2023: महंगा हुआ केदारनाथ यात्रा का सफर, तीन साल बाद किराये में हुई इतनी बढ़ोतरी

इंडिया न्यूज: (The journey of Kedarnath Yatra became expensive) राज्य सरकार को उम्मीद है कि इसबार चारधाम यात्रा पर करीब 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहुचेंगे। जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें, यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होगी। जहां केदारनाथ हेली सेवा का किराया 818 रु तक बढ़ा दिया गया है।

खबर में खास:-

  • केदारनाथ हेली सेवा का किराया 818 रु तक बढ़ा,
  • तीन साल बाद हेली कम्पनियों ने किराये में करी बढ़ोतरी,
  • युकाडा ने सिरसी ओर फाटा से चार हेली कंपनियों का किया चयन,
  • फाटा से 780 रु ओर सिरसी से 828 रु हुई किराए में बढ़ोतरी,

हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी

चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, यात्रियों के लिए हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा महंगी हो गई है। तीन साल बाद हेली कंपनियां किराये में बढ़ोतरी करने जा रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को यात्रा के लिए हेली सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है।

कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

बताते चलें कि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसको लेकर 2020 में यूकाडा ने नौ कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन का अनुबंध किया था। जोकि 2022 में खत्म होते ही नये सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

किराया प्रति यात्री 5500 रुपये बढ़ा

वहीं, फाटा से केदारनाथ धाम आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 रुपये और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 रुपये तक तय किया गया है। बता दें, की प्रति यात्री किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ ही हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया जाएगा। जिसके लिए प्रक्रिया भी चल रही है।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए आने-जाने का किराया

स्थान नई दरें पूर्व किराया
सिरसी 5498 4680
फाटा 5500 4720

Also Read: Laksar News: रेलवे के खिलाफ बड़े आंदोलन में जुटा व्यापार मंडल, जिलाध्यक्ष ने बताई तैयारी

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago