टॉप न्यूज़

King Charles: 700 साल पुराना सिंहासन,15 देशों के होंगे राजा, उत्तराखंड भी बनेगा गवाह

India News(इंडिया न्यूज़),King Charles : ब्रिटेन के राजपरिवार में आज अलग ही रौनक है। 70 साल बाद ब्रिटेन में राजतिलक होने जा रहा है। यह ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगी। बता दें सितंबर 2022 को ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के राजा बने। हालंकि आधिकारिक तौर पर उन्होंंने गद्दी नहीं संभाली थी। आज यानी 6 मई को वो आधिकारिक तौर पर गद्दी संभालने जा रहे हैं।

भारत की बेटी इरा दुबे भी साक्षी

ब्रिटेन के नए राजा प्रिंस चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम की भारत की बेटी इरा दुबे भी साक्षी बनेंगी। इरा के बचपन का काफी समय उत्तराखंड के कोटद्वार में बीता है। फिलहाल वे लंदन के वेस्टमिंस्टर स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इरा इस कार्यक्रम में किंग्स स्कॉलर के तौर पर प्रतिभाग कर रही हैं। ताजपोशी का कार्यक्रम शनिवार को लंदन में होगा। इरा मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन कोटद्वार में अपनी बुआ प्रीति कुमारी के घर काफी बार आई हैं।

1953 के बाद आज हो रही है ताजपोशी

ब्रिटेन में 74 साल बाद ताजपोशी हो रही है। पिछली बार साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। बीते साल उनके निधन के बाद अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। इस आयोजन पर करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

15 देशों बन जाएंगे राजा

बीते साल महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ही किंग चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था लेकिन आज औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी हो रही है। वहीं ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत 15 देशों के राजा बन जाएंगे।

दुनियाभर से करीब 2000 मेहमान होंगे शामिल

शाही परिवार की अगर बात करें तो हाल के समय में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी शाही पदवी छोड़ दी है। अब खबर है कि प्रिंस हैरी, किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं बनेंगे। चार्ल्स की ताजपोशी में दुनिया के कोने-कोने से करीब 2000 से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होने इंग्लैंड में हैं।

Also Read: Forest Department: उत्तराखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से सभी जरुरी फाइल गायब, मामले पर कमेटी का गठन

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago