होम / लिवर खराब होने के ये है शुरुआती लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

लिवर खराब होने के ये है शुरुआती लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

• LAST UPDATED : February 28, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Liver disease: मानव शरीर का हर एक अंग उसके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर को भी अंग ख़राब हो जाता है तो इंसान विकलांग हो जाता है। आज के समय में बाहरी खान – पीन की वजह से इंसान के जीवन में कई समस्याएँ उत्पन हो जाता है। ऐसा ही एक अंग लिवर भी है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे की लिवर को कैसे अच्छा रखें और ख़राब होने पर कैसे पहचान करें।

इन लक्षणों से लीवर खराब होने की कर सकते पहचान

आजकल तेजी से बदलती जीवनशैली के कारण लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है लिवर खराब होना, जिससे आजकल बहुत से लोग परेशान हैं। लिवर खराब होने से व्यक्ति को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए तो इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। आप इन लक्षणों से लीवर खराब होने की पहचान कर सकते हैं।

अगर आपको बार-बार उल्टी या जी मिचलाने की समस्या होती है, तो ये लिवर खराब होने या लिवर की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा अगर खून की उल्टी हो या मल में खून आए तो यह लिवर खराब होने का लक्षण हो सकता है। अगर आपको भी ये लक्षण दिखें तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

पेट में सूजन

क्रोनिक लिवर रोग के कारण आपके पेट में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिसके कारण पेट के आकार में अचानक बदलाव दिखाई देने लगता है। पेट का फूलना या उसके आकार का बढ़ना भी लिवर खराब होने का लक्षण हो सकता है।

त्वचा में खुजली

त्वचा में खुजली होना लिवर की बीमारी के सामान्य लक्षणों में से एक है। यदि आपकी त्वचा में खुजली हो रही है, तो यह प्रतिरोधी पीलिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह पित्त नली में पथरी, पित्त नली या अग्न्याशय का कैंसर, प्राथमिक पित्त सिरोसिस के कारण भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox