होम / Lohaghat News: लोहाघाट में भाजपा संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों…

Lohaghat News: लोहाघाट में भाजपा संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों…

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Lohaghat News: गुरुवार को लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य कोठारी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से जुटने के निर्देश दिए।

बूथों को मजबूत बनाने के दिए निर्देश

कोठारी ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। इसलिए हर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विधानसभा के प्रत्येक बूथ में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देने को कहा तथा बूथों को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन 9 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जो जो कल्याणकारी कार्य हुए हैं। उन्हें लेकर बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है।

2024 में फिर भाजपा- कोठारी

इस अभियान को लेकर सभी विधानसभाओ में मंडलों की बैठक आयोजित करी जा रही है। कोठारी ने कहा 30 मई से लेकर 30 जून तक भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। बैठक में सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष सहित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,जिला सह प्रभारी गणेश भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे

ये भी पढ़ें:- Lohaghat News: आशा कार्यकत्री के बेटे ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में किया टॉप, प्रदेश में पाया 12वां स्थान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox