होम / Lok Sabha Elections 2024: BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो वेस्ट UP अलग राज्य होगा

Lok Sabha Elections 2024: BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो वेस्ट UP अलग राज्य होगा

• LAST UPDATED : April 14, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: BSP सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा (Lok Sabha Elections 2024) में कहा है कि बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश में कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जातिवादी होने और पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही हैं।

BSP की सरकार आने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश होगा अलग राज्य

मायावती ने कहा कि किसानों को भी परेशानी हो रही है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चुनानी मंच से बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी सरकार आने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित किया जाएगा।

BSP सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भी दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को अपनी समस्याओं का समाधान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सरकारी जांच एजेंसियों का भी राजनीतिकरण कर रही है। मायावती ने स्पष्ट किया कि बसपा के शासन में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द था, जबकि अब यह सब खत्म हो चुका है।

किसानों को लेकर BJP पर लगाया आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के शासन में किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर नहीं हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि बसपा के शासन में गन्ने का मूल्य भी बढ़ाया गया था। साथ ही मायावती ने मौजूदा समय में किसानों की समस्याओं पर भी अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ें:- Lok Sabha Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 तीन हजार कार्यकर्ता BJP में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की हालत बहुत खराब है और सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों के हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।

इसके अलावा मायावती ने पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर अपनी सोशल इंजीनियरिंग की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रजापति, जाट, राजपूत, मुस्लिम और अन्य समुदायों को भी टिकट दिए जा रहे हैं। इससे सामाजिक समरसता और विकास को ध्यान में रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- UP: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर 14 फीट नीचे गिरा ट्रक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox