Lucknow: इकाना स्टेडियम के बाहर गिरे होर्डिंग मामले में स्टेडियम प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज, दो लोगों की हुई थी मौत

India News (इंडिया न्यूज), Lucknow: राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बाहर गिरे होर्डिंग के मामले में प्रशासन ने एकाना स्टेडियम प्रशासन के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसमे एक महिला और उसकी बेटी शामिल थे। वहीं उसके ड्राईवर को चोटें आई थी। दरअसल ये इकाना स्टेडियम के बाहर लगी होर्डिंग का कुछ हिस्सा पास में खड़ी गाड़ी पर गिर गया था। जिसके बाद ये घटना हो गई थी।

इकाना स्टेडियम के खिलाफ मामला दर्ज

अब लखनऊ पुलिस ने इकाना प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी साउथ जोन, शशांक सिंह ने इस मामले पर बताया कि आईपीसी 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) और आईपीसी 338 (दूसरों की जान को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा से गंभीर चोट पहुंचाने) के आरोपों के तहत एकाना प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी चालक के भाई मुबीन की शिकायत पर दर्ज की गयी है। एडीसीपी सिंह ने कहा कि उन्होंने एकाना प्रशासन को पत्र लिखकर होर्डिंग और इसे लगाने से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध कराने और दिए गए मापदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, “हम फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा अपराध स्थल पर तकनीकी निरीक्षण करवाएंगे।”

होर्डिंग गिरने से हुई थी मां बेटी की मौत

दरअसल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 5 मई की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां पर स्टेडियम के बाहर लगा होर्डिंग बोर्ड गिर गया। इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गई थी वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि ये हादसा तेज हवा के चलते हुआ है।कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को क्रेन की मदद से हटाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार मलबे के नीचे एक कार भी दब गई है। मृतकों में नपुर निवासी प्रीति (39) और उसकी बेटी ऐंजल (13) शामिल थे।

Also Read:

Lucknow: इकाना स्टेडियम में बड़ा हादसा, तेज हवा में गिरा बोर्ड, दो की मौत, एक घायल

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago