होम / Lucknow News: प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी, जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण,सावधानी बरतने के दिए आदेश

Lucknow News: प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी, जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण,सावधानी बरतने के दिए आदेश

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Arun Kumar Chaturvedi, Lucknow News: लखनऊ! राजधानी लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिन क्षेत्रों में डेंगू मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही उन क्षेत्रों का आज जिला अधिकारी लखनऊ ने निरीक्षण किया।

क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनका हाल चाल जाना

डेंगू रोग पर प्रभावी नियन्त्रण एवं रोकथाम के सम्बन्ध में गुरुवार के दिन जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, नगर आयुक्त नगर निगम इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के बिरगवा आशियाना का भ्रमण किया गया। तथा क्षेत्र में डेंगू रोग से बचाव हेतु किये जा रहे कार्यो जैसे – लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव, फागिंग, साफ-सफाई आदि का पर्यवेक्षण किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में पहुंच कर क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनका हाल चाल जाना। उनकी समस्याओं को सुन कर तत्काल उनका निस्तारण कराए जाने संबंधित निर्देश देने के साथ साथ क्षेत्रवासियों को डेंगू रोग पर प्रभावी नियन्त्रण एवं रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

बच्चों को पुरी बांह के कपड़े पहनाएं

जिलाधिकारी द्वारा घरों में जा कर कूलर, गमलों, पानी के बर्तनों आदि में लार्वा चेकिंग की गई और लोगो को जागरूक किया गया की घरों में किसी भी स्थान पर पानी को जमा न होने दे। उन्होंने बताया की डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। इस लिए विशेष सतर्कता रखी जाए। घरों मे सभी को विशेष रूप से बच्चों को पुरी बांह के कपड़े पहनाएं । निरीक्षण के दौरान नगर निगमों की टीमें भी निरीक्षण में उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के द्वारा नालियों, घरों में कूलर, गमले आदि में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को निर्देश दिए गए की नालियों की सफाई, कूड़ा सफाई, फागिंग आदि का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए।

उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा आस-पास निम्न सावधानियां अवश्य बरते:

1. कूलर, पानी की टंकी, पंक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन, टायर इत्यदि में पानी जमा न होने दे।

2. पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक कर रखे।

3. घर के आस-पास पानी जमा न होने दे।

4. सप्ताह में दो बार कूलर को खाली करके सुखा दें एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।

5. बच्चों को फुल आस्तीन के कपडे़ पहनाये तथा शरीर के खुले भाग में मच्छर रोधी क्रीम का प्रयोग करें।

6. खिड़कियों पर मच्छररोधी जाली का प्रयोग करे।
घर पर सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

7. बुखार की स्थिति में अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सीय प्रामर्श ले, स्वयं इलाज न करे।

Also Read: Mukhtar Ansari: माफिया डॉन के शूटर संजीव माहेश्वरी पर SIT टीम का बड़ा खुलासा, ऐसे रची गई थी मौत…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox