होम / अजीब है शख्स, 13 सालों से नहीं पिया पानी, जानें किस कारण है जिंदा

अजीब है शख्स, 13 सालों से नहीं पिया पानी, जानें किस कारण है जिंदा

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़),Man Alive Without Water: प्रकृति ने सभी को सोच – समझ कर बनाया है। सर्च में पता चलता है कि इंसान का शरीर पानी से बना हुआ है और पानी इंसान के जीवन के लिए बहुत जरुरी है। वैज्ञानिकों के रिसर्च से बता चला की इंसान के जीवन के लिए पानी और जरुरी है। शरीर में बैलेंस बनाने के लिए पानी एक जरुरी चीज है। किसी भी इंसान को जिन्दा रहने के लिए पानी सबसे जरुरी साधन है। लेकिन जमशेदपुर के एक शख्स ने इस बात को गलत साबित किया है।

क्या है असली कहानी

दरअसल, जमशेदपुर के टेल्को घोड़ा बांदा के सुधांशु कुमार ने एक अजीब दावा किया है। सुधांशु का कहना है कि उन्होंने पिछले तेरह साल से पानी नहीं पीया है। वह बिना पानी पिए जिंदा हैं। ऐसा नहीं है कि पानी की कमी से उन्हें कोई बीमारी हुई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पानी की कमी भी महसूस नहीं होती। इस दावे के चलते सुधांशु की खूब चर्चा हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Azad Reporter (@azad_reporter_jsr)

भगवान की कृपा है

सुधांशु कहते हैं कि उन्होंने पानी के बिना रहना सीख लिया है। उन्होंने तेरह साल से पानी नहीं पिया है। कभी-कभी वह दूध पी लेता है। इसके अलावा वह सलाद खाते हैं। सुधांशु ने बताया कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं। सुधांशु ने अपनी इस खासियत को माता रानी का आशीर्वाद बताया। सुधांशु के मुताबिक, यह माता रानी की कृपा है कि उन्हें जीवित रहने के लिए पानी की जरूरत नहीं है।

Also Read : UPSSSC PET में निकली 2847 पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होगा आवेदन

सबूत नहीं दे सके

सुधांशु अपने दावे का कोई सबूत नहीं दे सके। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी मेडिकल टीम ने इसकी पुष्टि की है तो सुधांशु ने बताया कि कई पत्रकार उनके घर आए थे। आप चाहें तो अपने परिवार वालों से भी पूछ सकते हैं। उन्होंने इतने सालों से पानी नहीं पिया है। इतना ही नहीं सुधांशु ने कहा कि उन्हें ठंड भी नहीं लगती। उन्होंने अपने जीवन का पूरा सर्दी का मौसम बिना स्वेटर के बिताया। हालांकि, सुधांशु के पास इसका सबूत भी नहीं है।

Also Read :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox