होम / Mathura News: दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराई,3 लोगों की मौत; 22 लोग घायल

Mathura News: दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराई,3 लोगों की मौत; 22 लोग घायल

• LAST UPDATED : February 27, 2023

Mathura Accident News: रविवार को यूपी के मथुरा जिले में देर रात के सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई। जब नरेला दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के साथ ही 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं बस में सवार 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

बस पलटने से 3 लोगों की मौत, जबकि 22 घायल

बता दें कि जब नरेला दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से 3 लोगों की मौत, हो गई तो वहीं बस में सवार 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर डीएम, एसएसपी सहित इलाका पुलिस व यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद मची चीखपुकार 

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। कई एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया और उनका उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया।

बस चालक ने पी रखी थी शराब 

बताया जा रहा है कि बस चालक ने शराब पिया हुआ था। जिसकी वजह से उसने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया।  और बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway) के डिवाइडर से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Also Read: UP News:’घर वापसी के लिए कागज ढूंढ लो’, पाकिस्तान की आर्थिक तंगी और भुखमरी पर बोली हिंदू फायरब्रांड नेता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox