Meerut News: पुलिस चौकी के पास दिन-दहाड़े महिला का कत्ल, हमलावर ने किया चाकू से महिला पर वार

Meerut News– मेरठ के मऊखास में एक हत्या का मामला देखने को मिला। जहां मऊखास पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर हत्यारे ने महिला पर चाकू से वार किया। हमले के बाद हत्यारे आसानी से भाग गए। हत्यारे ने महिला के पेट, चेहरे और छाती पर वार किया। महिला अपने बचाओ के लिए चिल्लाती रहीं और हत्यारे वार करते रहे और आखिर में हत्यारे भाग गए।

मामला मेरठ का है। जहां मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास के जंगल में बुधवार की शाम को रमेश की बीवी बबीता (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बता दें, बबीता मेरठ में एक चिकित्सक की कोठी में काम करती थी। बुधवार की रात बबीता जब चिकित्सक कोठी से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे घेरकर उसपर हमला किया। हमले में बदमाशों ने उसके चेहरे, पेट और छाती पर वार किया। हमले के दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर राहगीर उसे ढूंढने लगे। राहगीरों ने जब बबीता को ढूंढा तो बबीता की हालत लहूलुहान थी। बबीता की हालत देखा राहगीरो ने महिला के परिजन को उसके जख्मी होनी की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि, पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

चाकू से वार करते रहे बदमाश

मऊखास के रहने वाले रमेश कुमार कपड़ों की सिलाई करता है, और उसकी पत्नी बबीता चिकित्सक की कोठी में काम करती है। बबीता रोजाना की तरह बुधवार शाम छह बजे घर लौट रही थी। उस वक्त गांव से करीब 300 मीटर पहले ही मुख्य मार्ग के पास मौजूद छोईया गांव के पास बबीता को कुछ बदमाशों ने घेर लिया और उस पर चाकू से वार कर दिए।

पुलिस मामले की जांच में जूटी

हमले के बाद एक राहगीर की सूचना पर महिला के परिजन और ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के कारण जानने के लिए महिला के परिवार के लोगों से पूछताछ की। अब पुलिस जांच कर रही है कि हत्या का करण क्या हो सकता है।

तो वहीं, बदमाशों के फरार होने के बाद एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि कुछ सुराग मिल सके।

परिचित महिला से हुआ था विवाद   

मऊखास पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बबीता की हत्या के हमलावर आसानी से भाग गए। शुरुआती जांच में अनैतिक संबंध को लेकर महिला की हत्या का शक भी गहरा रहा है। बता दें, बबीता का एक जान-पहचान की महिला से विवाद हुआ था। वह महिला भी बबीता की तरह कोठियों में काम करती है। पुलिस ने महिला के मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी सीडीआर की जांच शुरू कर दी है।

महिला बबीता के साथ कोठियों में करती थी काम

पुलिस को बबीता के हत्या में उनकी किसी करीबी पर शक है। पुलिस को घटनास्थल पर हत्यारें का एक जूता मिला है। बता दें कि, पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी ली जिससे पुलिस को पता चला कि, बबीता हमेशा शाम सात बजे शहर से घर की ओर लौटती थी पर बुधवार को वो एक घंटा पहले ही पुलिस चौकी के पास टेंपो से उतरने के बाद तेज़ी से घर की ओर जा रही थी। तो वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि, बबीता की तरह कोठियों में काम करने वाली एक महिला का किसी युवक से अवैध संबंध था। इस बात के कारण बबीता का उस महिला से विवाद हो गया था। पुलिस अब इस वाक्य की पूरी जांच कर रही है।

महिला का काफी वक्त से पीछा कर रहे थे हमलावर

बताया जा रहा है कि, बदमाश कई दिनों से महिला का पीछा कर रहे थे। बुधवार को भी बबीता का पीछा किया गया था। बदमाशों की संख्या तीन बताइ जा रही हैं। सारे बदमाश अपनी बाइक से आए थे। महिला से उनकी क्या दुश्मनी थी, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध में से चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Aligarh News: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एएमयू में लगे “अल्लाह हू अकबर” के नारे

Gulista

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago