Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख बोले- घर-घर पहुंचे विचारधारा और गांव-बस्ती में हों प्रचारक, लोगों में हिंदुत्व की अलख जगाई जाए

India News (इंडिया न्यूज़),Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वृंदावन के केशवधाम में घर-घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को लेकर बोला कि लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा की जाए। और ये सब तभी संभव होगा जब गांव-गांव, बस्ती-बस्ती में संघ की शाखाएं लगाई जाएंगी। इसके साथ ही विस्तारक बनाए जाएंगे और उनको युवाओं को संघ से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

संघ को 2025 में 100 वर्ष पूरे होने जा रहे

संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने दो दिवसीय दौरे पर वृंदावन के केशवधाम पहुंचे। जहां उनके द्वारा संघ के विस्तार के लिए यह गुरुमंत्र क्षेत्रीय व प्रांत विस्तारकों की बात कही गई। बता दें, संघ को 2025 में 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में संघ की ओर से विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्वर्ण शताब्दी समारोह को जोर-शोर से मनाने की तैयारियां भी चल रही हैं। इन्हीं सभी तैयारियों की रणनीति बनाने को मोहन भागवत और सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले वृंदावन के केशव धाम में मंगलवार शाम को आए थे।

वृंदावन में आयोजित दो दिवसीय बैठक में

बता दें कि बुधवार और बृहस्पतिवार को छह सत्रों में पश्चिम क्षेत्र से उत्तराखंड, मेरठ और ब्रज प्रांत के प्रचारक व कार्यकारिणी, पूर्व क्षेत्र से गोरखपुर, अवध और काशी प्रांत के प्रचारक, कार्यकारिणी और दोनों क्षेत्रीय प्रचारक संग बैठक हुई। जिसमें इन सभी को जिम्मेदारी दी गई है कि संघ का विस्तार गांव-गांव और बस्ती-बस्ती विस्तारक में किया जाए।  हर जगह शाखाएं आयोजित की जाएं। लोगों में हिंदुत्व की अलख जगाई जाए। साथ ही राष्ट्रवाद के मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाए।

साध्वी ऋतंभरा ने संघ प्रमुख को बांधी राखी

वहीं, वात्सल्य ग्राम की प्रमुख साध्वी ऋतंभरा ने भी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। जिसके बाद उनको राखी भी बांधी। और कई मुद्दों को लेकर उनसे चर्चा भी की। करीब 20 मिनट की यह मुलाकात रही।

Also Read: Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्या की जेठानी की FIR पर ससुराल वालों को मिली बड़ी राहत, परिवार ने हाईकोर्ट…

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago