Mussoorie News: परिवार में मतभेद होते हैं, परंतु मन भेद नहीं, जिसको परिवार के लोग ही दूर करते हैं- पंकज छेत्री

इंडिया न्यूज: (There are differences in the family) मसूरी में कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर नियुक्त मसूरी प्रभारी पंकज छेत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पंकज छेत्री ने कहा कि कांग्रेस में मतभेद जरूर होते हैं, परंतु मन भेद नहीं है। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

खबर में खास:-

  • आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई

  • कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं- पंकज छेत्री

  • मसूरी में हो रहे बेतहाशा अतिक्रमण दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई

मसूरी में कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा नियुक्त मसूरी प्रभारी पंकज छेत्री के नेतृत्व में मसूरी के कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। कांग्रेस प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में बैठकर भी वार्ता की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मसूरी के कांग्रेस प्रभारी पंकज छेत्री ने बताया कि मसूरी में जल शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। जिसको लेकर लगातार रायशुमारी की जा रही है । उन्होंने कहा कि हर परिवार में मतभेद होते हैं जिसको परिवार के लोग ही बैठकर दूर करते हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व में मसूरी में शहर अध्यक्ष को लेकर चल रही उठापटक को जल्द समाप्त कर दिया जाएगा और जल्द प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को मसूरी की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रस्तुत के तुरन्त बाद शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। हां मतभेद जरूर होते हैं परंतु मन भेद नहीं है। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम आगामी आने वाले कैंट बोर्ड, नगर पालिका, नगर निगम और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जिसके बाद उन्होंने मसूरी के विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर निशाना साधा।

मसूरी में हो रहे बेतहाशा अतिक्रमण दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने कहा मसूरी के विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं परंतु कैबिनेट मंत्री खुद एक बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि मसूरी में करोड़ों रुपए की योजनाओं को अमलीजामा बनाया जा रहा है और अपने खास लोगों को ठेकेदारी दिलाई जा रही है। वही मसूरी में हो रहे विभिन्न कार्य की गुणवत्ता भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं लोग परेशान हैं। कैबिनेट मंत्री खुद एक बेजुबान जानवर के हत्यारे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी में हो रहे बेतहाशा अतिक्रमण और निर्माण दिखाई नहीं दे रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Also Read: Kotdwar News: लैंसडौन वन प्रभाग की भूमि पर अवैध मजार निर्माण पर कांग्रेस ने लगाया मिली भगत का आरोप

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago