होम / Mussoorie: मसूरी अपने निजी दौरे पर पहुची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पंवार, भाजपाइयों ने किया स्वागत

Mussoorie: मसूरी अपने निजी दौरे पर पहुची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पंवार, भाजपाइयों ने किया स्वागत

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Mussoorie: केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पंवार अपने परिवार के साथ मसूरी पहुंची जहां पर मसूरी(Mussoorie) के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री का फूलो का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री द्वारा मालरोड का भी भ्रमण कर दुकानों से खरीदारी भी की गई। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं कें का परिचय करवाया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। वही केन्द्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से दूरी बनाकर रखी। उन्होंने कहा  वह अपने निजी दौरे में मसूरी आई है। मसूरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार परिवार के साथ मसूरी घूमने आई है।

उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के लिए कहा जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस मौके पर उनसे पूछा कि मसूरी कैसी लगी तो उन्होंने कहा कि मसूरी बहुत सुंदर पर्यटक स्थल है।

ये भी पढ़ें:-Rishikesh News: गंगा में डूब रहे युवक के लिए जल पुलिस बने देवता, मौके पर बचाई जान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox