Nagar Nigam Dehradun House Tax: जानें कितने घरों से वसूला जाएगा हाउस टैक्स, अभियान के चलते बंद हुई थी वसूली

India News (इंडिया न्यूज़), Nagar Nigam Dehradun House Tax: ब्रह्मपुरी से कैंप की शुरुआत कर निगम 1 महीने तक सभी बस्तियों में टैक्स वसूल करेगा। स्वकर निर्धारण नियमावली वर्ष-2016 के तहत देहरादून में 129 बस्तियों में करीब 40,000 मकान हैं। साल 2016-2018 के बीच करीब 12,000 घरों से टैक्स वसूला गया, लेकिन 28 हजार घर छूट गए। कोर्ट के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के चलते वसूली बंद हो गई थी।

नगर निगम 5 साल बाद मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने जा रहा है। इसमें शहर की 129 बस्तियों के कुल 40 हजार घरों को शामिल किया गया है। करीब 12 हजार घरों से वर्ष 2018 तक कर लिया जा रहा था, लेकिन करीब 28 हजार घर तब भी दायरे में नहीं थे।

लगाए जाएंगे कैंप

ऐसे में बीते करीब 5 सालों में निगम को लाखों की राजस्व हानि हुई। अब निगम टैक्स वसूलने को तैयार है। मलिन बस्ती नियमितीकरण नियमावली के अनुसार वर्ष 2016 के बाद बनी बस्तियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा। नगर निगम के कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर आज शुक्रवार से मलिन बस्तियों में भवन कर जमा कराने के लिए शिविर लगेंगे। सवा माह के भीतर करीब 50 कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही निगम कार्यालय में भी कर जमा कराया जा सकता है।

करदाता को कराने होंगे ये दस्तावेज जमा

कैंप में करदाता को वर्ष 2016 से पहले का बिजली का बिल देना होगा। साथ ही घर की फोटो और अपनी फोटो भी देनी होगी। एक शपथ पत्र और आधार कार्ड की कापी उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

Read more: Pitr Paksh 2023: श्राद्ध पक्ष आज से शुरू, जानें इसकी तिथि, नियम व महत्व

Neelam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago