Nainital News: राज्यपाल गुरमीत सिंह अपने कुमाऊं दौरे पर, कल बाबा नीम करौरी महाराज के करेंगे दर्शन

(Governor Gurmeet Singh on his Kumaon tour): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने कुमाऊं दौरे पर है। जहां राज्यपाल कल नैनीताल (Nainital) के कैंची धाम नीम करौरी बाबा और घोड़ाखाल मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे।

खबर में खास:-

  • राज्यपाल कल नैनीताल के कैंची धाम नीम करौरी बाबा मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे।

  • जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल

  • राज्यपाल को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी

राज्यपाल राजभवन नैनीताल पहुंचे

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) अपने कुमाऊं दौरे पर है। जहां आज राज्यपाल पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 34 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहां उन्होंने यूजी, पीजी और पीएचडी के लगभग 2411 छात्र छात्राओं को उपाधियां प्रदान की । जिसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजभवन नैनीताल पहुंचे। वहीं शुक्रवार को अपने नियत कार्यक्रम के तहत राज्यपाल कैंची धाम नीब करौरी बाबा और घोड़ाखाल मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे।

कुलपति ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया

राजभवन पहुंचने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट व कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका का अभिनंदन किया। इसके बाद राज्यपाल ने पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी। इस दौरान, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी कुमाऊँ मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी बाजपाई पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी विभा दीक्षित के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Also Read: Dehradun News: भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस करेगी जलाभिषेक, भाजपा ने दिया ये जवाब

 

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago