Noida News: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, ग्रेटर नोएडा में हिंडन की बाढ़ से कोहराम; UP के 13 में जिलों में असर

India News (इंडिया न्यूज़),Noida News: दिल्ली के अतिरिक्त नोएडा और गाजियाबाद के भी निचले इलाके भी हिंडन की बाढ़ से जूझ रहे हैं। जिसके चलते गाजियाबाद के मोहन नगर के पास स्थित करहैड़ा गांव में पानी घुस गया। ग्रेटर नोएडा के इलाकों में भी पानी है।यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली में राजघाट, कश्मीरी गेट और आईटीओ जैसे इलाकों में भले ही यमुना का पानी निकल गया है, परंतु आफत अभी खत्म नहीं हुई है। पूरे साल मंद रफ्तार से बहने वाली यमुना नदी इन दिनों काफी उफनाई हुई है और फिर से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिस वजह से लोहा पुल को रविवार रात 10 बजे बंद करने का ऐलान किया। यमुना नदी में खतरे का निशान समुद्र तल से 205.33 मीटर माना गया है। अब जलस्तर 206.56 मीटर है। रविवार शाम के समय दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से हालात बदल गए हैं, जिस वजह से यमुना का पानी फिर से बढ़ गया।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के भी निचले इलाके हिंडन की बाढ़ की चपेट में

रविवार के दिन प्रशासन ने यमुना के पास के इलाकों में लोगों को ना की सलाह दी और इसके अतिरिक्त ऐसे लोग जो अभी भी अपना छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन लोगों से वहां से निकलने के लिए अपील की है। दिल्ली और शाहदरा को जोड़ने वाले पुराने पुल को बंद करने के साथ ही कई सावधानियां बरती गई हैं। इस बीच दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के भी निचले इलाके हिंडन की बाढ़ से जूझ रहे हैं। हिंडन भी यमुना की सहायक नदी है, और यह सहारनपुर के नजदीक शिवालिक रेंज में शाकंभरी से निकलती है। जिसके चलते इस नदी में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिस वजह से गाजियाबाद के मोहन नगर के पास स्थित करहैड़ा में पानी भर गया है।

नोएडा का प्रशासन मुस्तैद

यहां से सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। और इसके आगे जाकर अकबरपुर बहरामपुर, कनावनी, चोटपुर और ग्रेटर नोएडा के भी निचले इलाकों में पानी घुस गया है। नोएडा का प्रशासन भी मुस्तैद है और लोगों को निचले इलाकों से निकलने के लिए अपील की है। गाजियाबाद और एडा के करीब भारी संख्या में अवैध कॉलोनियां ऐसी हैं, जो हिंडन नदी की तलहटी पर बसाई गई हैं। ऐसे में वहां अधिकतर बाढ़ आने पर संकट पैदा हो जाता है। हिंडन और यमुना नदी के अलावा गंगा में भी जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में परेशानी बढ़ गई है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से UP के 13 जिले प्रभावित

गंगा और यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से यूपी के 13 जिले प्रभावित हुए हैं। बीते 24 घंटों में भारी बारिश के चलते 4 लोगों की मौत भी हो गई। अलीगढ़, बदायूं, बिजनौर, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, कासगंज, नोएडा, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली जिलों के 331 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 25 हजार लोगों के बचाव के लिए 61 शेल्टर बनाए गए है। रिलीफ कमिश्नर के मुताबिक 4 लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें एक व्यक्ति की मौत सांप काटने से हुई है। इसके अतिरिक्त तीन लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गई। मुताबिक बदायूं और फतेहगढ़ में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Etah Road Accident: एटा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago