होम / Prayagraj: इस कांग्रेसी नेता की अतीक अहमद को शहीद कहने की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Prayagraj: इस कांग्रेसी नेता की अतीक अहमद को शहीद कहने की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 20, 2023

Prayagraj: काग्रेस नेता की हरकत के चलते उसे पार्टी से बहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल काग्रेस नेता और पार्षद उम्मीदवार राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने माफिया अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांक की थी और शहीद कहा था। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पार्टी ने उनको बहर का रास्ता दिखा दिया। नेता जी को 6 सालों के लिए उसे पार्टी से निकाला गया है। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेता तिरंगा लेकर माफिया के कब्र पर पहुंचे थे। अब पुलिस ने रज्जू भैया को गिरफ्तार कर लिया है।

कौन है पार्षद प्रत्याशी

माफिया अतीक को भारतरत्न देने की मांग करने वाले कांग्रेस नेता राजकुमार उर्फ रज्जू भैया अब पुलिस की हिरासत में हैं। उन्होंने माफिया को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। रज्जू भैया नगर निगम के वार्ड 43 के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने विवादित बयान दिया था। बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा था कि “अतीक अहमद ने शहादत पाई है, लिहाजा उनके शव पर तिरंगा रखा जाना चाहिए था। मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिल सकता है तो फिर अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं मिलना चाहिए?”

कांग्रेस ने दिखाय बाहर का रास्ता

उल्लेखनीय है कि राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता रहे हैं। वो इस बार नगर निगम प्रयागराज के वार्ड नंबर 43 साउथ मलाका से कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन अब पार्टी ने इनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब कांग्रेस वहां पर निर्दलिय प्रत्याशी को समर्थन करेगी। रज्जू भैया पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: UP Bypoll: छानबे और स्वार सीट पर बीजेपी और सपा के प्रत्याशियों की सूची जारी, जानें किसे मिला मौका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox