होम / Priya Saroj: कौन हैं 25 साल की उम्र में सांसद बनने वाली प्रिया सरोज, जो पहले ही प्रयास में पहुंचीं संसद

Priya Saroj: कौन हैं 25 साल की उम्र में सांसद बनने वाली प्रिया सरोज, जो पहले ही प्रयास में पहुंचीं संसद

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Priya Saroj: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं, वहीं, उम्मीदों से अलग नतीजों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यूपी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का चक्रव्यूह शुरू हो गया है। इस बार सपा ने टिकट बंटवारे की रणनीति के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम किया और शायद यही वजह है कि वह एक बार फिर 37 सीटों के साथ यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने कई युवा चेहरों को भी मौका दिया है।

ऐसी ही एक सपा उम्मीदवार हैं प्रिया सरोज (Priya Saroj), जिन्होंने मछलीशहर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। ​​आज हम बात करेंगे 25 साल की उम्र में पहली बार चुनाव लड़ने वाली नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज की शिक्षा, संपत्ति और करियर के बारे में…

कौन हैं प्रिया सरोज

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने प्रिया सरोज को टिकट दिया था। प्रिया 25 साल की हैं और पहली बार चुनाव लड़ी हैं। प्रिया सरोज की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आईं जिसमें वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ नजर आईं। प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और मौजूदा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज 1999 से 2014 तक मछलीशहर और सैदपुर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। साल 2014 में मोदी लहर में वह चुनाव हार गए थे।

प्रिया सरोज को कितने वोट मिले

साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में तूफानी सरोज (Priya Saroj) ने केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक भी बने। तूफानी सरोज (Priya Saroj)की गिनती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। यही वजह रही कि अखिलेश यादव ने भी बेटी प्रिया सरोज को टिकट देकर युवाओं का भरोसा जीतने की कोशिश की। मछलीशहर सीट पर प्रिया का मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज से था। प्रिया सरोज को चुनाव में कुल 4 लाख 51 हजार 292 वोट मिले, जबकि बीपी सरोज को सिर्फ 4,15,442 वोट मिले।

ये भी पढ़ेंः- Stock Market: अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज 12% तक की तेजी आई। जानिए क्यों?

प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और प्रैक्टिस करती हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के दिनों से ही प्रिया सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रिया अपने भाषण और प्रचार से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर करती रही हैं।

इंस्टाग्राम पर लाखों लोग करते हैं फॉलो

बता दें कि इंस्टाग्राम उन्हें 1 लाख 26 हजार लोग फॉलो करते हैं। अपने बायो में उन्होंने लिखा है- प्रत्याशी-74 लोकसभा मछलीशहर समाजवादी पार्टी, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट। प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दाखिल चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 11 लाख 25 हजार 719 रुपये बताई थी। उनके पास कुल 75000 रुपये कैश हैं। जबकि बैंक में 10 लाख 18 719 रुपये जमा हैं। प्रिया के पास 32 हजार रुपये से ज्यादा का सोना भी है।

प्रिया सरोज का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कह रही थीं कि जनता रोजगार की गारंटी और महंगाई में कमी चाहती है, लेकिन यह केवल जुमलेबाजों की सरकार है, जो केवल झूठ बोलना जानती है।

ये भी पढ़ेंः- UP में रसियन महिला ने लगाया 10 लोगों पर मारपीट का आरोप, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox