होम / Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़ एक दिन के लिए जाएंगे वायनाड

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़ एक दिन के लिए जाएंगे वायनाड

• LAST UPDATED : February 17, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस सासंद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए स्थागित कर अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड जा रहे हैं। फिर कल वायनाड से सीधा प्रयागराज पहुंच कर अपनी यात्रा को दाबारा से शुरू करेंगे। जानकारी के मुताबिक कल दोपहर तीन बजे राहुल गांधी न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra: चंदौली में  बीजेपी पर साधा था निशाना 

दरअसल, चंदौली में राहुल गाँधी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा और बयान बाजी की। राहुल ने कहा कि अरबपतियों के लिए कालीन है, गरीबों के लिए कुछ नहीं। टीवी पर नाचती नजर आएंगी ऐश्वर्या राय और नाचते अभिताभ बच्चन। किसी गरीब के लिए कोई समस्या नहीं। जनता से पूछा कि क्या राम मंदिर कार्यक्रम में कोई गरीब या मजदूर नजर आया। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी दिखे। चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जनसभा में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का 6 बार नाम लिया।

शहीद स्मारक भी पहुंचे राहुल गाँधी

नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बॉर्डर पर पहुंचते ही पता चला कि यूपी आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भाषण नहीं देते, 7-8 घंटे आपसे मिलते हैं, आपका दुख-दर्द सुनते हैं और फिर अंत में 15 मिनट बोलते हैं। राहुल गांधी कार से जनसभा स्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित शहीद स्मारक भी पहुंचे। राहुल गांधी भी खुली कार में सवार होकर जनसभा मंच पर पहुंचे।

Also Read: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा में बड़ी टूट! BJP ज्वाइन कर सकते हैं इतने इतने विधायक

Also Read: दंगल की एक्ट्रेस का निधन, गंभीर बीमारी की वजह से तोड़ा दम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox